यौन शोषण का शिकार हुई बॉलीवुड अभिनेत्रियां
बचपन में यौन शोषण का शिकार सिर्फ आम लड़कियां नहीं होती है, बल्कि कई सेल्बस भी इस दर्द से गुजरे हैं। उस समय भले ही डर के कारण वो अपनी आवाज नहीं उठा पाए पर आज दूसरों को हिम्मत देने के लिए जागरूकता अभियान का हिस्सा बने नजर आ रहें है। उनका मानना है कि इस बारे में लोगों को जागरूक करने से ही यौन हिंसा के मामले में कमी लाई जा सकती है।
अनुष्का शंकर
विश्व प्रसिद्ध सितार वादक रवि शंकर की बेटी अनुष्का ने भी महिलाओं के अधिकार अभियान के लिए वीडियो जारी कर अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का जिक्र किया। अनुष्का ने उस वीडियो में बताया कि बचपन में उनका एक पारिवारिक दोस्त ने यौन उत्पीड़न किया है। और इसीलिए वह लंबे वक्त तक किसी से इस बारे में कुछ कह नहीं सकीं।
काल्कि कोएचलिन
काल्कि कोएचलिन उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपनी बात बेबाकी से रखती है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वह बचपन में यौन उत्पीड़न का शिकार हो चुकी है। हालांकि उन्होंने इस घटना के बारे में ज्यादा नहीं बताया। उन्होंने इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ये एक दिन की हेडलाइन है, ये सच्चाई है जिसके साथ मैंने लंबे समय तक जिया है।
सोफिया हयात
मॉडल से नन बनी सोफिया हयात बिग बॉस सीजन 7 से भारत के घर घर में एक जाना पहचाना नाम बन गई हैं। सोफिया ने बताया था कि दस साल की उम्र में उनके एक रिश्तेदार ने शोषण किया। इसलिए उनका बचपन बहुत डिस्टर्ब्ड रहा।
सोमी अली
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और पाकिस्तान मूल की अदाकार सोमी अली भी बचपन में यौन उत्पीड़न का शिकार हो चुकी है। सोमी अली ने बताया था कि 5 साल की उम्र में उन्होंने घर में यौन हिंसा का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बाता कि 5 साल की उम्र में घर के नौकर ने उन्हें डरा धमकाकर उनके साथ गलत हरकत की थी।
सोनम कपूर
बॉलीवुड की दीवा माने जाने वाली सोनम कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि जब वह यंग एज में थी तो उनके साथ छेड़खानी हुई थी। सोनम कपूर ने कहा, 'मैं जानती हूं कि जब मैं छोटी थी, मेरा यौन शोषण किया गया था, और वह काफी तकलीफदेह था।