/newsnation/media/post_attachments/images/2017/11/14/62-17503595.jpg)
मिठाईयां
कई लोग खूब मिठाईयां या मीठे खाद्य पदार्थ खाने के शौकीन होते हैं, लेकिन इससे उन्हें मधुमेह जैसी बीमारी होने का खतरा भी रहता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे लोगों के लिए शुगर-फ्री मिठाई का सेवन अच्छा विकल्प है।
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/11/14/62-besan-ke-ladoo.jpg)
शुगर-फ्री बेसन लड्डू
शुगर-फ्री बेसन लड्डू : बेसन, घी और ढेर सारी चीनी से बना बेसन का लड्डू काफी लोगों को पसंद होता है, हालांकि आजकल विक्रेता और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म सेवाओं के जरिए इसका स्वास्थ्यपरक विकल्प भी उपलब्ध कराया जाने लगा है, जिसमें चीनी बिल्कुल नहीं होती और खाने में यह स्वादिष्ट भी लगता है।
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/11/14/91-67e2d42aec8332d0.jpg)
खजूर रोल
खजूर रोल : कैलोरी को लेकर सचेत रहने वाले लोगों के लिए खजूर अच्छा विकल्प है। आप बादाम के टुकड़ों के साथ गॉर्निश किए गए खजूर रोल खा सकते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए भी बढ़िया है।
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/11/14/35-1280x720-Du5.jpg)
खजूर व सेब खीर
खजूर व सेब खीर : यह शुगर फ्री खीर बनाने के लिए आपको बस एक मैश किया हुआ सेब, खजूर और एक छोटा चम्मच अखरोट की जरूरत होगी।
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/11/14/83-2346443-lauki-ka-halwa-bottle-gourd-pudding.jpg)
लौकी का हलवा
लौकी का हलवा : आप इसका सेवन भी कर सकते हैं। इसे सिर्फ एक छोटा चम्मच घी, लौकी, कम वसा वाले दूध, इलायची पाउडर और स्टेविया डालकर बनाया जाता है।
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/11/14/28-cdfd18defc2a1746e4de5b439f14caac.jpg)
फिनी
फिनी : फिनी एक पारंपरिक राजस्थानी मिठाई है। यह मुख्य रूप से राजस्थान के बीकानेर में मिलती है। इसे आटे, चीनी और शुद्ध घी से बनाया जाता है, लेकिन आजकल शहद से तैयार शुगर-फ्री फिनी भी मिलने लगी है, जिसका आप लुत्फ ले सकते हैं।
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/11/14/24-pic6EMrQe.jpg)
खजूर नारियल रोल
खजूर नारियल रोल : यह रोल खजूर, बादाम और एक कप ग्रेट किए हुए नारियल से बनाया जाता है, जिसमें दो ग्राम फाइबर होता है।
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/11/14/34-anjeer-dry-fruits-burfi-500x500.jpg)
अंजीर बर्फी
अंजीर बर्फी : अंजीर को दुनियाभर में स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। यह पाचन में सुधार कर मधुमेह को नियंत्रित करता है। इस फल को अंजीर की बर्फी के रूप में भी खाया जा सकता है, जिसमें रिफाइंड शुगर बिल्कुल नहीं होता है। यह मिठाई काजू, बादाम, पिस्ता, अंजीर, घी और शहद से बनाई जाती है, जो बच्चों और बड़ों दोनों के लिए स्वास्थ्यवर्द्धक है।