मानसून में गहनों की बनाये रखें चमक, रंगत यूं रखें बरकरार
tips to keep your jewelry bright and safe in monsoon pictures
News Nation Bureau | Updated : 31 July 2017, 07:07:15 AM
गहने
कई महिलाएं गहने पहनने के बाद परफ्यूम , क्रीम या लोशन लगाती हैं, जिससे उनके गहनों का रंग धीरे-धीरे फीका होने लगता है। गहने काले, लाल पड़ जाते हैं, इसलिए ऐसा करने से बचें। साथ ही गहनों को जंग लगने से बचाने के लिए ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह पर रखें। 'ज्वैलरकाका डॉट कॉम' के संस्थापक विकल्प बोहरा और ओपा एक्सेसरीज की डिजाइनर कीर्ति अग्रवाल ने गहनों को जंग से बचाने और उनका रंग काला पड़ने से बचाने से जुड़े ये सुझाव दिए हैं।
गहने
गहनों को हमेशा साफ और सूखा रखें। चाहे वह हार, चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट, कंगन ईयररिंग या कोई भी जूलरी हो। इन्हें पहनने के बाद किसी प्रकार की क्रीम, लोशन, इत्र और तेल आदि न लगाएं। यहां तक कि पानी भी इनमें जंग लगने का कारण बनता है। यह इन्हें फेड भी कर देता है। गहनों को पहनने के पहले ही क्रीम और इत्र लगा लें।
गहने
गहनों को ठीक तरीके से रखें। गहनों को एक-दूसरे के संपर्क में नहीं रहना चाहिए। नेकपीस को हूक पर वर्टिकली (लंबवत) टांगें।
गहने
सोने से पहले गहनों को निकाल दें। ऐसा नहीं करने से बालों में फंसकर या कपड़ों में फंसकर इनके टूटने की संभावना रहती हैं।
गहनों को वेलवेट में न रखें
गहनों को वेलवेट के कपड़ों में लपेट कर न रखें, क्योंकि इससे इनकी चमक खो सकती है। चमक और रंग बरकरार रखने के लिए आप चाहें तो कॉटन के कपड़े में इन्हें रख सकती हैं।
गहने
गहनों को पहनने के बाद इन्हें मुलायम कपड़े या रूई से पोंछे और इन्हें जिपलॉक बैग या स्टेन बैग में रखें।
गहने
गहनों को ठंडे, डार्क जगह पर रखें और इन्हें एयरटाइट बैग में रखें, ताकि ये हवा के संपर्क में न आएं।