/newsnation/media/post_attachments/images/2017/07/17/80-shivahg.jpg)
भगवान शिव
सावन में भगवान शिव की अपार महिमा बरसती है, ऐसे में भक्त भी उन्हें मनाने के लिए हर प्रयत्न में जुट जाते हैं।
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/07/17/81-shivling.gif)
भगवान शिव
सावन के महीने में सोमवार के व्रत का खास महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग सावन के व्रत रखते है भगवान शिव उनसे प्रसन्न हो जाते है।
भगवान शिव
इस दिन भोलेनाथ को बेलपत्र, धतूरा, भांग, शहद आदि अर्पित कर विशेष पूजन करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे परिवार की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं।
भगवान शिव
सुबह जल्दी उठ नहा-धोकर भगवान शिव पूजन बेलपत्र, धतूरा, भांग, शहद,विशेष फूल से करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/07/17/74-aankdekafool.jpg)
आंकड़े का फूल
सावन के दूसरे सोमवार को आप शिवलिंग पर आंकड़े का फूल अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि इस दिन शिवलिंग पर यह फूल चढ़ाने से भगवान आपकी सारी मनोकामना पूर्ण करते है साथ ही घर सुख-समृद्धि भी आती है।
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/07/17/77-malarudraksh.jpg)
रुद्राक्ष की माला
सावन के महीने में रुद्राक्ष की माला से शिव जी के मंत्र 108 बार जपने से भी शिव जी खुश होते है। शिव मंत्र 1- ऊँ महाशिवाय सोमाय नम: या शिव मंत्र 2-ऊँ नम: शिवाय का जाप करना चाहिए।
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/07/17/34-sdsd.jpg)
सावन
सावन के सोमवार को व्रत रख लड़कियां मनचाहा वर पा सकती है। वहीं शिव जी अपने सभी भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं।
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/07/17/67-belpatra.jpg)
बेलपत्र
शिवपुराण के अनुसार बेलपत्र भगवान शिव को बहुत प्रिय है। बेलपत्र की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसका प्रयोग भगवान शिव की पूजा में किया जाता है। पूजा में बेलपत्र इस्तेमाल करने से सरे पाप कट जाते है।