रंगोली
रंगोली बनाने के लिए अनेक रंगों का इस्तेमाल कर सकते है। अपने पसंद के रंगों से आप खूबसूरत रंगोली बना सकते है। इन रंगों के साथ बाजार में रंगोली बनाने का तरीका और अलग-अलग डिजाइन की किताबें भी उपलब्ध है।
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/10/17/100-rangoli.jpg)
रंगोली
दीपों का पर्व कहे जाने वाला त्योहार दिवाली की देशभर में धूम है। इस त्योहार के खास मौके पर अपने घर को खूबसूरती से सजाएं। त्योहार के खास मौके पर रंगोली बनाने की परंपरा है। दिवाली के शुभ अवसर पर भी रंगोली बनाई जाती है। रंगोली बनाने की परंपरा काफी पुरानी है।
रंगोली
आप रंगोली नेचुरल चीजों से भी सजा सकते है। अपने घर के आंगन में खूबसूरत कलाकृतियां बनाने के लिए चावल का आटा , हल्दी का इस्तेमाल कर सकते है। इन चीजों का इस्तेमाल कर आप खूबसूरत रंगोली बना सकते है।
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/10/17/27-vb.jpg)
रंगोली
रंगोली बनाने के लिए अनेक रंगों का इस्तेमाल कर सकते है। अपने पसंद के रंगों से आप खूबसूरत रंगोली बना सकते है। इन रंगों के साथ बाजार में रंगोली बनाने का तरीका और अलग-अलग डिजाइन की किताबें भी उपलब्ध है।
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/10/17/59-flowerrangoli.jpg)
रंगोली
रंगोली बनाने के लिए आप रंगों के साथ फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते है। फूलों की बनी हुई रंगोली महकने के साथ काफी खूबसूरत लगती है। रंगोली के लिए आप रंग-बिरंगेऔर कई तरह के फूलों का इस्तेमाल कर सकते है। दिवाली पर आप फूलों की रंगोली बनकर अपने घर की सजावट में चार चांद लगा सकते है।
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/10/17/38-diyas.jpg)
रंगोली
रंगों , फूल के साथ आप दीयों का इस्तेमाल कर रंगोली की खूबसूरती और बढ़ा सकते है। रंगोली के ऊपर आप जग-मग डीप जला कर रखे जा सकते है। दीयों के अलावा फ्लोटिंग कैंडल्स का भी इस्तेमाल कर सकते है। आजकल बाजार में कई तरह के डिजाइन वाले दिए दिए और कैंडल्स उपलब्ध हैं, इनका भी इस्तेमाल आप रंगोली के लिए कर सकते हैं।