अदिति राव, कंगना और करीना
इंडिया कोट्योर वीक 2018 का आगाज हो चुका है। इस फैशन वीक में देश भर के नामी डिजाइनर अपना कलेक्शन पेश करेंगे।
फैशन वीक की शुरूआत तरण तहिलियानी और अंजू मोदी से हुई। वहीं इसके दूसरे दिन फाल्गुनी शेन और पल्लवी जयकिशन ने अपना डिजाइनर कलेक्शन पेश किया।
अदिति राव हैदरी
इस फैशन शो की ओपनिंग तरुण तहिलियानी के कलेक्शन से हुई। जिनकी शो स्टॉपर अदिति राव हैदरी थी। तहिलियानी के ब्राइडल कलेक्शन से पीच रंग के इस लहंगे पर स्वारोस्की की एंब्राइडरी बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। वहीं अदिति राव के मेकअप और स्टाइल ने इस पर चार चांद लगा दिये।
तरुण
तरुण के कलेक्शन का नाम था इन एलिसियम। जिसमे ब्राइडल और ट्रेडिशनल स्टाइल था। इसे तैयार करने में पांच महीने का वक्त लगा।
कंगना रनौत
वहीं कंगना रनौत दिग्गज फैशन डिजाइनर अंजू के कलेक्शन की शो- स्टॉपर थी। गोल्डन कलर के लंहगे पर मरून जैकेट पहने कंगना शाही अंजाद में नजर आ रही थी। वहीं गले का चोकर भी खूबसूरती को बढ़ा रहा था।
अंजू मोदी के साथ कंगना
अंजू मोदी का कलेक्शन का नाम ए मेडन प्रेयर। जो यूरोप के प्राचीन इतिहास से प्रेरित है।
करीना कपूर
फैशन वीक के दूसरे दिन डिजाइनर शेन और फाल्गुनी पीकॉक के कलेक्शन की शो स्टॉपर करीना कपूर बनी। गोल्डन कलर के लंहगे में नजर आई करीना बेहद की खूबसूरत लग रही थी। फेदर और शिमर से भरपूर इस लंहगे में करीना काफी ग्लैमरस नजर आ रही थी।
शेन और फाल्गुनी पीकॉक के साथ करीना
शेन और फाल्गुनी पीकॉक के इस कलेक्शन की प्रेऱणा जूनागढ़ के राजमहल से ली है जहां एक एक पेरिस की रानी को मेला में आमंत्रित किया जाता है। इसकी कहानी का आधुनिकरण इस कलेक्शन में किया गया है।