/newsnation/media/post_attachments/images/2017/10/16/37-jkl.jpg)
दिवाली
दीपों का पर्व कहे जाने वाला त्योहार दिवाली की देशभर में धूम है। दिवाली को मनाने की जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। इस त्योहार के खास मौके पर अपने घर को खूबसूरती से सजाएं। दियों और लाइटों से अपने घर को जगमग करें।
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/10/16/59-diyas.jpg)
दीयों
बिना रोशनी के ये त्योहार पूरा नहीं है। इस त्योहार की रौनक बरकरार रखने के लिए अपने घर को दीयों से सजाये। आप इन दीयों को हैंडपेंट यानि खुद पेंट कर सकते है।
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/10/16/89-floating-candles-large-metallic-gold-3-in-12-candles-8.jpg)
फ्लोटिंग कैंडल्स
जार में तरह-तरह की फ्लोटिंग कैंडल्स उपलब्ध है। बेहद खूबसूरत ये कैंडल्स आप लिविंग रूम में इसे सजा सकती है, स्टाइलिश और फैंसी दिखने वाली ये कैंडल्स घर की सजावट में चार चांद लगा देगी। मित्रों और मेहमानों के आने पर उन्हें मिठाई परोसें और इस अंदाज (मोमबत्ती जलाकर) स्वागत करें। वे आपकी मेहमानवाजी के कायल हो जाएंगे।
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/10/16/60-diwali-puja-thali.jpg)
फूल
घर महकाने के साथ फूल सजावट आप मंदिर में भी इस्तेमाल किया जाते है। आप फूलों को आप खिड़कियों और दरवाजे पर भी लगा सकते है। आप फूलों को घर की दीवारों पर भी लगा कर सजा सकते है।
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/10/16/54-rangoli.jpg)
रंगोली
त्योहार रंगोली के बिना अधूरे है। घर की सजावट के लिए रंगोली बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है। आप रंगोली में अलग-अलग रंगों का जादू बिखेर अपने घर को और सुंदर बना सकती है। रंगोली के बीच में आप दिया या फ्लोटिंग कैंडल का भी इस्तेमाल कर सकती है।
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/10/16/26-lamps.jpg)
लैंटर्न
लैंटर्न और लैंप से आप अपने घर की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है। इसे आप दरवाजें और खिड़कियों पर लटकने के लिए इस्तेमाल कर सकते है।