News Nation Logo

बकरीद स्पेशल: मटन की ये डिशेस देख आपके मुंह में भी आ जायेगा पानी

Bakrid Special enjoy these 7 mouth watering Mutton Dishes

News Nation Bureau | Updated : 01 September 2017, 07:58:54 PM
मटन बिरयानी

मटन बिरयानी

1
ईद का मौका हो तो आप स्वादिष्ट मटन बिरयानी को कैसे भूल सकते हैं। खुशबूदार बासमती चावल को दही में मैरीनेट किए गए मटन के साथ पूरी रात पकाया जाता है और इसमें डाले गए पारंपरिक मसाले बिरयानी के जायके को और भी बढ़ा देते हैं।
चापली कबाब

चापली कबाब

2
चापली कबाब मुख्य रूप से पेशावर की डिश है, जिन्हें खासतौर पर ईद के दौरान बनाया जाता है। इन्हें मैरीनेट किए गए मटन, अंडे, गेंहू का आटा, और पारंपरिक मसालों के साथ तैयार किया जाता है. लजीज और मसालेदार यह कबाब ईद के लिहाज से एकदम सही डिश है।
मटन पाया

मटन पाया

3
मटन पाया, बकरे की टांगों से तैयार की गई डिश है जिसे मसालेदार ग्रेवी के साथ बनाया जाता है। मटन के साथ इसमें ढेर सारे मसाले डाले जाते हैं। इस स्वादिष्ट डिश को आप नान या रोटी के साथ खा सकते हैं।
मटन कोरमा

मटन कोरमा

4
मटन कोरमा हल्के फ्राई मटन को ग्रेवी के साथ बनाया जाता है, जिसे दही और क्रीम के साथ मैरीनेट किया जाता है। मटन कोरमा को धीमी आंच पर पकाया जाता है, इसका स्वाद आपको बेहद पसंद आएगा। ईद के मौके पर बनाई गई यह डिश आकर्षक का केंद्र रहेगी।
गोश्त हलीम

गोश्त हलीम

5
गोश्त हलीम मटन स्टू को गेंहू या जौ, मटन और दाल के साथ तैयार किया जाता है। इसे 7 से 8 घंटे धीमी आंच पर पकाया जाता है, जिससे इसकी ग्रेवी काफी गाढ़ी हो जाती है। इसमें पड़े मसालों से इसका जायका और भी बढ़ जाता है।
यखनी गोश्त

यखनी गोश्त

6
यखनी गोश्त: यह एक कश्मीरी डिश है जिसे दही में बनाया जाता है। मटन की इस डिश में इलाइची, दालचीनी, तेजपता के साथ कुछ कश्मीरी मसाले डाले जाते हैं जिसे चावल के साथ सर्व किया जाता है।
मटन चॉप

मटन चॉप

7
मटन चॉप: बकरे की पसली का मीट उसके सबसे स्वादिष्ट हिस्सों में से एक होता है जिसका ज्यादातर इस्तेमाल ऐपेटाइज़र बनाने के रूप में किया जाता है। अगर आप यह सोच रहे हैं की ईद के इस खास मौके पर घर आए मेहमानों को क्या सर्व करें तो आप इस स्वादिष्ट डिश को ट्राई कर सकते हैं।