/newsnation/media/media_files/2025/08/13/independence-day-2025-2-2025-08-13-23-02-50.jpg)
Independence Day 2025:
/newsnation/media/media_files/2025/08/13/independence-day-2025-3-2025-08-13-23-03-28.jpg)
तिरंगे की लंबाई
तिरंगा की लंबाई और चौड़ाई 3:2 के अनुपात में होती है. इस पर तीन रंगों की बराबर पट्टियां और बीच में अशोक चक्र बना होता है. अशोक चक्र नीले रंग से बना होता है, जिसमें 24 तीलियां होती हैं.
/newsnation/media/media_files/2025/08/13/independence-day-2025-4-2025-08-13-23-04-26.jpg)
केसरिया रंग का मतलब
तिरंगे के सबसे ऊपर केसरिया रंग होता है. ये रंग देश की ताकत और साहस को दिखाता है. ये हमारे देश के वीरों से साहस का प्रतीक है. ये रंग बलिदान और देशभक्ति की भावना का भी प्रतीक माना जाता है.
/newsnation/media/media_files/2025/08/13/independence-day-2025-5-2025-08-13-23-04-55.jpg)
सफेद रंग का मतलब
तिरंगे का सफेद रंग शांति और सच्चाई का प्रतीक माना जाता है. यह रंग दर्शाता है कि भारत एक शांति प्रिय देश है और अहिंसा में विश्वास रखता है. वहीं इस पर बना धर्म चक्र यानी अशोक चक्र धर्म और निरंतर आगे बढ़ते रहने का प्रतीक है.
/newsnation/media/media_files/2025/08/13/independence-day-2025-6-2025-08-13-23-05-44.jpg)
हरा रंग का मतलब
तिरंगे का तीसरा रंग यानी हरा रंग, हमारे देश की हरियाली और विकास का प्रतीक है. भारत एक कृषि प्रधान देश है. तिरंगे का यह रंग हमें खेती और हरियाली की अहमियत याद दिलाता है.
/newsnation/media/media_files/2025/08/13/independence-day-2025-7-2025-08-13-23-06-46.jpg)
अशोक चक्र
तिरंगे के सफेद रंग के बीच बना गहरे नीले रंग का चक्र अशोक चक्र कहलाता है. यह अशोक स्तंभ पर बने चक्र से लिया गया है. इसमें 24 तीलियां होती हैं, जो साल के 24 घंटे का प्रतीक हैं.