(फोटो: इंस्टाग्राम)
अभिनेता शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'चक दे इंडिया' से फेमस होने वाली सागरिका घाटगे और क्रिकेटर जहीर खान इस साल शादी करने वाले हैं। शादी से पहले ये कपल लंदन में हॉलिडे मना रहा है।
(फोटो: इंस्टाग्राम)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कपल ने शादी की डेट अनाउंस कर दी है। दोनों स्टार इस साल नवंबर में शादी करने वाले हैं।
(फोटो: इंस्टाग्राम)
जहीर खान और सागरिका ने अलग तरह से शादी करने का प्लान बनाया है। दोनों बिग फैट बल्कि कोर्ट मैरिज करेंगे। वहीं 27 नवंबर को वेडिंग रिस्पेशन का आयोजन है। ये सेरेमनी पुणे और मुंबई में होगी।
(फोटो: इंस्टाग्राम)
इस शादी में घरवाले और कुछ है दोस्त ही शामिल होंगे। इसके अलावा सागरिका अपने होमटाउन कोल्हापुर में एक फंक्शन भी रखेंगी।
(फोटो: इंस्टाग्राम)
अपनी शादी को लेकर दोनों का कहना है कि अलग-अलग धर्मों से आने के बावजूद हम दोनों एक दूसरे के लिए परफेक्ट हैं। और उनके परिवारवालों को भी इससे कोई परेशानी नहीं है।
(फोटो: इंस्टाग्राम)
बता दें कुछ महीने पहले ही दोनों ने सगाई की थी। जहीर का दिल जीतने वाली सागरिका को 2007 में बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस के लिए स्क्रीन अवॉर्ड भी मिल चुका है। सागरिका जल्द ही नसीरूद्दीन शाह और अरशद वारसी के साथ फिल्म 'इरादा' में दिखाई देंगी।