News Nation Logo

हेजल से शादी करने से पहले युवराज के इन अभिनेत्रियों से रहे अफेयर

क्रिकेटर युवराज सिंह और हैजल कीच बुधवार को शादी के बंधन में बंध गये हैं। एक वक्त ऐसा भी था, जब युवराज पर लाखों लड़कियां जान छिड़कती थीं।

News Nation Bureau | Updated : 30 November 2016, 05:49:56 PM
युवराज सिंह और हैजल कीच

युवराज सिंह और हैजल कीच

1
क्रिकेटर युवराज सिंह और हैजल कीच बुधवार को शादी के बंधन में बंध गये हैं। एक वक्त ऐसा भी था, जब युवराज पर लाखों लड़कियां जान छिड़कती थीं। युवराज ने क्रिकेट के मैदान में छक्कों का रिकॉर्ड बनाने के साथ ही दिल के मामले में भी अपने नाम कई रिकॉर्ड किए हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिनको लेकर युवराज अकसर मीडिया में सुर्खियों का हिस्सा बने रहे ।
किम शर्मा-युवराज सिंह

किम शर्मा-युवराज सिंह

2
युवराज सिंह की सबसे चर्चित प्रेमिका किम शर्मा रही हैं। दोनों तीन साल तक रिलेशनशिप में थे और दोनों ने खुलकर अपने रिश्तों को स्वीकारा भी था, लेकिन अचानक ही दोनों के बीच ​दूरियां आ गईं और किम शर्मा ने विदेश में एक बिजनेस टाइकून से शादी कर ली है।
दीपिका पादुकोण-युवराज सिंह

दीपिका पादुकोण-युवराज सिंह

3
2007 में युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण के अफेयर की खबरें आयी थीं। माना जाता है कि युवराज उन दिनों दीपिका को बेइतंहा चाहते थे, लेकिन दीपिका की ओर से उन्हें हरी झंडी कभी नहीं मिली, क्योंकि दीपिका कैप्टन कूल धोनी को पसंद करती थी।
प्रीति जिंटा-युवराज सिंह

प्रीति जिंटा-युवराज सिंह

4
आईपीएल में पंजाब इलेवन के लिए खेलने वाले युवराज और टीम की सहमालकिन प्रीति जिंटा के इश्क के चर्चे भी जोरों पर थे। कई मौकों पर प्रीति और युवराज सिंह को साथ भी देखा गया था। हालांकि, प्रीति ने कई बार अपने Tweet में कहा था कि उनका और युवी का कभी कोई चक्कर नहीं है।
नेहा धूपिया-युवराज सिंह

नेहा धूपिया-युवराज सिंह

5
युवराज सिंह और नेहा धूपिया के बीच में भी रोमांस की खबरें आयी थीं जिस पर युवराज ने कहा था कि वो और नेहा केवल अच्छे दोस्त हैं और कुछ नहीं।
असिन-युवराज सिंह

असिन-युवराज सिंह

6
कुछ वक्त पहले युवराज सिंह को साउथ की सुपरहिट अभिनेत्री गजनी फेम एक्ट्रेस असिन के साथ वक्त बिताते देखा गया था। खबरें थी कि दोनों एक-दूसरे से घंटों लंबी चैटिंग करते थे।