News Nation Logo

PICS: आलिया-विक्की, अनुष्का -वरुण समेत ये 7 जोडियां साल 2018 में मचाएंगी धमाल

Top 7 unexpected on-screen pairs set to rock Bollywood in 2018

News Nation Bureau | Updated : 01 January 2018, 01:16:15 PM
2018 की अनदेखी जोड़ियां

2018 की अनदेखी जोड़ियां

1
बॉलीवुड हमेशा कुछ नया प्रयोग करता रहता है, नए साल 2018 भी इससे अछूता नहीं रहने वाला है। साल 2018 में बिग स्क्रीन पर कई ऐसी जोड़ियां सामने आने वाली है जो अभी तक साथ नहीं दिखी है। साल 2017 में 'रईस' में शाहरुख खान-माहिरा खान, 'मेरी प्यारी बिंदु' में आयुष्यमान खुराना-परिषती चोपड़ा, 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' में अक्षय कुमार-भूमि पेडनेकर की तरह 2018 में कुछ नई और अनदेखी जोड़ियां सामने आने वाली हैं।
आलिया भट्ट -विक्की कौशल (राजी)

आलिया भट्ट -विक्की कौशल (राजी)

2
आलिया भट्ट -विक्की कौशल (राजी): आलिया भट्ट और विक्की कौशल मेघना गुलजार की अगली फिल्म 'राजी' में एक साथ नजर आएंगे। यह फिल्म एक कश्मीरी लड़की की कहानी पर आधारित है, जिसकी शादी पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी से होती है।
अक्षय कुमार-राधिका आप्टे (पैडमैन)

अक्षय कुमार-राधिका आप्टे (पैडमैन)

3
अक्षय कुमार-राधिका आप्टे (पैडमैन):महिलाओं के लिए सस्ते दाम पर सैनिटरी नैपकिन बनाने वाले अरुणाचलम की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'पैडमैन' में अक्षय कुमार और राधिका आप्टे साथ नजर आने वाले हैं। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्देशन आर बाल्की ने किया है।
सुशांत सिंह राजपूत- जैकलीन फर्नाडीज (ड्राइव)

सुशांत सिंह राजपूत- जैकलीन फर्नाडीज (ड्राइव)

4
सुशांत सिंह राजपूत- जैकलीन फर्नाडीज (ड्राइव): हॉलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के बॉलीवुड रीमेक 'ड्राइव' में जैकलिन फर्नाडीज और सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी नजर आने वाली है। यह फिल्म इस साल होली पर रीलीज होने वाली है। इस फिल्म के साथ निर्देशक तरुण मनसुखानी 10 साल बाद वापसी कर रहे है। उन्होंने आखिरी फिल्म साल 2008 में 'दोस्ताना' बनाई थी।
सारा अली खान- सुशांत सिंह राजपूत (केदारनाथ)

सारा अली खान- सुशांत सिंह राजपूत (केदारनाथ)

5
सारा अली खान- सुशांत सिंह राजपूत (केदारनाथ): सैफ और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ डेब्यू करने वाली है। फिल्म 2018 के क्रिसमस वीकेंड यानि 21 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म की कहानी हिन्दू धर्म के चार धामों में से एक केदारनाथ से जुड़ी हुई है।
जाह्नवी कपूर- ईशान खट्टर (धड़क)

जाह्नवी कपूर- ईशान खट्टर (धड़क)

6
जाह्नवी कपूर- ईशान खट्टर (धड़क): श्रीदेवी के बेटी जाह्नवी कपूर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ 'धड़क' फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। यह मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है। 'धड़क' 6 जुलाई 2018 को रिलीज होगी।
अनुष्का शर्मा-वरुण धवन (सुई धागा)

अनुष्का शर्मा-वरुण धवन (सुई धागा)

7
अनुष्का शर्मा-वरुण धवन (सुई धागा): यश राज फिल्म्स प्रोडक्शन की नयी फिल्म 'सुई धागा- मेड इन इंडिया' में अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की एक फ्रेश जोड़ी नजर आने वाली है। इसकी कहानी पीएम मोदी के 'मेक इन इंडिया' कैंपेन पर आधारित है। फिल्म 2 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी।
अक्षय कुमार- मौनी रॉय (गोल्ड)

अक्षय कुमार- मौनी रॉय (गोल्ड)

8
अक्षय कुमार- मौनी रॉय (गोल्ड): टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय फिल्म 'गोल्ड' से पहली बार बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। इस फिल्म में उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ हैं। फिल्म वर्ष 1948 में लंदन में 14वें ओलंपिक खेलों में भारत के पहले ओलंपिक पदक जीतने के बारे में है। यह वर्ष 2018 में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी।