News Nation Logo

नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और सामंथा ने गोवा में की शादी, इंटरनेट पर छाई तस्वीरें

रिपोर्ट्स के मुताबिक गोवा में हुई इस शादी का बजट 10 करोड़ रुपये हैं। यह जोड़ी 8 सितंबर को ईसाई रिवाज से भी शादी करेगी।

News Nation Bureau | Updated : 07 October 2017, 04:45:17 AM
शादी के बंधन में बंधे नागा चैतन्य (फोटो- ट्विटर)

शादी के बंधन में बंधे नागा चैतन्य (फोटो- ट्विटर)

1
साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु शुक्रवार को हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए। गोवा में हुई इस शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर हैं और फैंस लगातार बधाईयां दे रहे हैं।
नागा चैतन्य और सामंथा

नागा चैतन्य और सामंथा

2
रिपोर्ट्स के मुताबिक गोवा में हुई इस शादी का बजट 10 करोड़ रुपये हैं। यह जोड़ी 8 सितंबर को ईसाई रिवाज से भी शादी करेगी।
हनीमून पर जाएंगे 40 दिनों के लिए

हनीमून पर जाएंगे 40 दिनों के लिए

3
कहा जा रहा है कि यह जोड़ा 40 दिनों के लिए हनीमून पर जाने वाला है। वैसे, जल्द ही दोनों तेलुगु हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'राजू गारी गाडी-2' में एक साथ आ रहे हैं।
नागा चैतन्य और सामंथा

नागा चैतन्य और सामंथा

4
बता दें कि सामंथा और चैतन्‍य की सगाई कुछ महीने पहले हैदराबाद में हुई थी।इसमें दोनों ने 7 साल पहले आई अपनी फिल्‍म 'ये माया चेसवे' के स्‍टाइल में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी।
2010 से शुरू हुई थी लव स्टोरी

2010 से शुरू हुई थी लव स्टोरी

5
इन दोनों ने एक साथ पहली फिल्म 2010 में की थी और कहा जाता है इसी फिल्म के सेट से दोनों के बीच प्यार की कहानी आगे बढ़ी। 'ये माया चेसवे' सामंथा की टॉलीवुड की पहली फिल्म थी और उन्होंने बेस्ट डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवार्ड भी जीता। इसके बाद दोनों ने साथ कई फिल्में जैसे 'अतोंगर सूर्या' और 'मनम' की।
शादी के बंधन में बंधे नागा चैतन्य

शादी के बंधन में बंधे नागा चैतन्य

6
शादी की एक रस्म के दौरान अपने पिता नागार्जुन और अंकल डग्‍गुबती वेंकटेश के साथ नागा चैतन्य
सामंथा और नागा चैतन्य

सामंथा और नागा चैतन्य

7
शादी से पहले सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर मेहंदी की रस्म की भी कई तस्वीरें शेयर की हैं।
गोवा में नागा चैतन्य और सामंथा

गोवा में नागा चैतन्य और सामंथा

8
सामंथा अपनी मेहंदी की रस्म के दौरान खूबसूरत हल्के नीले रंग के लहंगे में नजर आईं। वहीं, चैतन्य ने क्रीम रंग की कुर्ता पहन रखा था।