(फोटो: इंस्टाग्राम)
छोटे नवाब की बहन और एक्ट्रेस सोहा अली खान अपनी प्रेगनेंसी को दिल खोलकर एन्जॉय कर रही हैं। पटौदी खानदान की बेटी सोहा यूं तो अपने बेबी बंप के साथ हाल ही में अपने भाई सैफ के बर्थडे में नजर आईं थी। अब उन्होंने अपने बेबी शावर के बेहतरीन पलों की फोटो शेयर की है।
(फोटो: इंस्टाग्राम)
अपनी भाभी करीना कपूर खान और उनकी बहन करिश्मा कपूर के साथ सोहा फैशन पोज देती नजर आयी। सोहा ने इस फोटो के साथ लिखा,'फैशन पुलिस की क्वींस के बीच फंस के अच्छा लगा।'
(फोटो: इंस्टाग्राम)
बेबी शावर में पहुंची कपूर सिस्टर्स, करीना और करिश्मा कपूर के बीच का प्यार एक बार फिर देखने को मिला। एक जैसे कपड़ें पहनें दोनों जुड़वां बहनें लग रही थी।
(फोटो: इंस्टाग्राम)
इस फंक्शन में नेहा धूपिया, कोंकणा सेन शर्मा समेत बॉलीवुड की कई हसीनाएं नजर आईं।
(फोटो: इंस्टाग्राम)
सोहा के इस बेबी शावर में परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए। क्यूंकि यह पूरी तरह से महिलाओं का प्रोग्राम होता है इसलिए सोहा के पति और एक्टर कुणाल खेमू कहीं नजर नहीं आए।
(फोटो: इंस्टाग्राम)
तैमूर अली खान अपनी बुआ सोहा अली खान के बेबी शावर के आकर्षण का केंद्र रहे। लोगों की नजरें उनपर से हट ही नहीं रही थी। तैमूर अपनी बुआ सोहा से नजरे नहीं हटा पा रहें थे, तो ये तस्वीर देख कर हम तैमूर से नजरें नहीं हटा पाए।