अर्पिता खान
दीवाली के मौके पर बॉलीवुड में पार्टियों का दौरा चलता रहता है। सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा ने प्री-दीवाली पार्टी दी थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए थे।
कटरीना कैफ
गहरे लाल रंग का लंहगा पहने कटरीना कैफ बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। कैटरीना का खान परिवार के साथ गहरा नाता है।
मनीष मल्होत्रा
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा इस पार्टी में काली शेरवानी में दिखें। उनके साथ सफेद रंग का सूट पहने सोफी चौधरी काफी शालीन नजर आ रहीं है।
सलमान खान
अर्पिता के घर पार्टी हो और सलमान खान ना नजर आए भला ऐसा कैसे हो सकता हैं। हालांकि सलमान इस पार्टी में काफी कैजुअल नजर आ रहें है। सलमान के अलावा शाहरूख भी इस पार्टी में शामिल हुए थे।
एकता कपूर
टीवी दुनिया की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर भी पार्टी एंजॉय करती नजर आई।
शमिता शेट्टी
शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा और बहन शमिता शेट्टी के साथ पार्टी में शामिल हुई थी।
शब्बीर अहलूवालिया
टीवी जगत के एक्टर कपल शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल भी पार्टी में शामिल हुए।