शक्ति कपूर(फाइल फोटो)
आज है बॉलीवुड के जाने माने 'विलेन कपूर' यानी की शक्ति कपूर का जन्मदिन। '3 सितंबर 1958 को जन्मे शक्ति कपूर ने अपने फ़िल्मी सफर में हर तरह के किरदार निभाए है । चाहे वो कॉमेडी हो, इमोशनल या फिर हीरो का लेकिन असल पहचान उन्हें कॉमेडी और विलेन के किरदार से ही मिली।
शक्ति कपूर(फाइल फोटो)
शक्ति कपूर ने अपने करियर में लगभग 450 फिल्मों में काम किया है । शक्ति कपूर का असली नाम सुनील कपूर है लेकिन बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने अपना नाम सुनील बदलकर शक्ति रख लिया था।
शक्ति कपूर(फाइल फोटो)
शक्ति कपूर को फिल्म 'राजा बाबू' के लिए बेस्ट कॉमेडियन का फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिल चुका है। इसी फिल्म का डायलॉग ' नंदू सबका बंधू' दर्शकों के जुबां पर काफी समय तक चढ़ा रहा था और आज भी उन्हें इस डायलॉग के लिए याद किया जाता है।
शक्ति कपूर(फाइल फोटो)
फिल्म 'चालबाज' में शक्ति, बटुकनाथ के रोल में थे और इस फिल्म में उनका डायलॉग 'मैं एक छोटा सा, नन्हा सा, प्यारा सा बच्चा हूं' लोगों को बहुत पसंद आया था। शक्ति कपूर ने अपने हास्य अभिनय से दर्शकों के दिल पर राज करने में सफल रहे थे।
शक्ति कपूर बेटी श्रद्धा कपूर के साथ
शक्ति कपूर ने शिवांगी (पद्मिनी कोल्हापुरी की बड़ी बहन) के साथ विवाह किया और इनके दो बच्चे हैं। लड़के का नाम सिद्धान्त कपूर और लड़की का नाम श्रद्धा कपूर है। श्रद्धा कपूर ने भी अपने पापा के कदमों पर चलकर अपने अभिनय से फ़िल्मी जगत में एक अलग पहचान बनाई हैं।