News Nation Logo

मॉम करीना कपूर और पापा सैफ अली खान तैमूर को भेजेंगे बोर्डिंग स्कूल, जानें क्यों

सैफ अली खान और करीना कपूर के नन्हे साहबजादे तैमूर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो जाती है। हमेशा लाइमलाइट में रहने की वजह से पापा सैफ और मॉम करीना ने फैसला लिया है कि वह वक्त आने पर बेटे तैमूर को बोर्डिंग स्कूल भेज देंगे।

News Nation Bureau | Updated : 07 October 2017, 08:59:34 AM
तैमूर मॉम करीना और पापा सैफ के साथ (इंस्टाग्राम फोटो)

तैमूर मॉम करीना और पापा सैफ के साथ (इंस्टाग्राम फोटो)

1
सैफ अली खान और करीना कपूर के नन्हे साहबजादे तैमूर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो जाती है। हमेशा लाइमलाइट में रहने की वजह से पापा सैफ और मॉम करीना ने फैसला लिया है कि वह वक्त आने पर बेटे तैमूर को बोर्डिंग स्कूल भेज देंगे।
तैमूर अली खान (इंस्टाग्राम फोटो)

तैमूर अली खान (इंस्टाग्राम फोटो)

2
सैफ अली खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि करीना और उन्होंने निर्णय लिया है कि जैसे ही तैमूर की पढ़ाई का वक्त आएगा, वह उसे लाइमलाइट से दूर कर देंगे।
पापा सैफ के साथ तैमूर (इंस्टाग्राम फोटो)

पापा सैफ के साथ तैमूर (इंस्टाग्राम फोटो)

3
सैफ ने कहा कि वह खुद इस बात से हैरान हैं कि तैमूर के इतने सारे फैंस हैं। उसकी कोई भी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो जाती है। इसी वजह से उसे इंग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल भेजने का फैसला किया है।
इंस्टाग्राम फोटो

इंस्टाग्राम फोटो

4
बता दें कि पिछले साल 20 दिसंबर को करीना ने तैमूर को जन्म दिया था। उसके बाद से ही वह मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। कभी नाम को लेकर, तो कभी सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज को लेकर।
इंस्टाग्राम फोटो

इंस्टाग्राम फोटो

5
लोगों ने तैमूर नाम के तुर्की शासक से इसकी तुलना की, लेकिन सैफ ने एक बयान में कहा कि उनके बेटे का नाम शासक के नाम पर नहीं रखा गया है। वह तैमूर लंग था और बेटे का नाम तैमूर है, जिसका मतलब लोहा होता है।
इंस्टाग्राम फोटो

इंस्टाग्राम फोटो

6
गौरतलब है कि सैफ अली खान की मूवी 'शेफ' 6 अक्टूबर 2017 को रिलीज हुई है। इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं करीना कपूर 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग में बिजी हैं। जब भी दोनों बेटे के साथ नजर आते हैं, तैमूर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं।