प्रिंस हैरी और मेघन मर्केल (ट्विटर)
ब्रिटेन में प्रिंस हैरी और एक्ट्रेस मेघन मर्केल आज एक-दूसरे के हो गए। यह रॉयल वेडिंग विंडसर कासल में स्थित सेंट जार्ज चैपल चर्च में हुई।
मेघन मर्केल (ट्विटर)
व्हाइट कलर के गाउन में मेघन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जब वह वेडिंग ड्रेस में चर्च में आईं तो सभी की निगाहें उन पर टिक गईं। प्रिंस हैरी उनको एकटक निहार रहे थे।
प्रियंका चोपड़ा (इंस्टाग्राम)
इस रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शामिल हुईं।
पत्नी विक्टोरिया के साथ डेविड बेकहम (ट्विटर)
पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम, पत्नी विक्टोरिया के साथ शादी में शामिल हुए। ग्रे कलर के सूट में वह हैंडसम लग रहे थे, जबकि विक्टोरिया भी ब्लैक कलर की ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं।
सेेरेना विलियम्स (ट्विटर)
टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स भी शाही शादी की साक्षी बनीं।
Amal Clooney और George (ट्विटर)
इस शादी में George और Amal Clooney शामिल हुए। Amal मस्टर्ड कलर की ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रही थीं।
मेघन मर्केल (ट्विटर)
खबरों की मानें तो मेघन करीब 10 लाख ब्रिटिश पाउंड यानि 90 लाख (भारतीय मुद्रा) का वेडिंग गाउन पहना था।
शाही शादी को देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़
शादी में आने वाले मेहमानों को लेकर खास इंतजाम किया गया। कुल 2,640 आमंत्रित लोगों में ब्रिटेन के 1,200 आम नागरिक शामिल हुए। 200 लोग विभिन्न संस्थाओं और चैरिटी से आएं।