/newsnation/media/post_attachments/images/2016/11/27/79-ranveer1.jpg)
बॉलीवुड के सफल सितारों में शुमार हैं रणवीर सिंह
बॉलीवुड के सफल सितारों में शुमार रणवीर सिंह ने बहुत ही कम समय में सफलता का स्वाद चखा है। फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले रणवीर के शानदार अभिनय के लोग कायल हैं। आइये देखते हैं उनकी ये खास तस्वीरें जो हर किसी को उनका दीवाना बना देंगी।
/newsnation/media/post_attachments/images/2016/11/27/46-ranveer2.jpg)
'बेफिक्रे' को लेकर सुर्खियां में
इस समय वह अपनी आगामी फिल्म 'बेफिक्रे' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ वानी कपूर भी हैं।
/newsnation/media/post_attachments/images/2016/11/27/40-ranveer4.jpg)
भंसाली के पसंदीदा अभिनेताओं में से एक
रणवीर इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में बिजी हैं। वह भंसाली के पसंदीदा अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी हैं।
/newsnation/media/post_attachments/images/2016/11/27/71-ranveer6.jpg)
'रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' में भी काम कर चुके हैं
31 वर्षीय अभिनेता की भंसाली के साथ यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह 'रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' में भी काम कर चुके हैं।
/newsnation/media/post_attachments/images/2016/11/27/97-ranveer7.jpg)
कास्टिंग काउच को डरावना सच मानते हैं
रणवीर सिंह कई बार इस बात को कबूल चुके हैं कि उनके साथ कास्टिंग काउच हुई है। इसे वह काफी डरावना सच मानते हैं।
/newsnation/media/post_attachments/images/2016/11/27/63-ranveer8.jpg)
दीपिका के साथ अपने रिश्तों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं
मीडिया में आए दिन दीपिका पादुकोण के साथ अपने रिश्तों को लेकर रणवीर सिंह चर्चाओं में रहते हैं। वह अपने आपको करीना कपूर का बहुत बड़ा फैन मानते हैं।