रणवीर सिंह (इंस्टाग्राम फोटो)
पूरे देश में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज को लेकर बहस छिड़ गई है। एक ओर जहां बॉलीवुड हस्तियां फिल्म के समर्थन में उतर गई हैं, वहीं दूसरी और राजनीति हलकानों में इसे लेकर राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही हैं।
रणवीर सिंह (इंस्टाग्राम फोटो)
मुंबई में एक इवेंट के दौरान फैंस की भीड़ देखकर रणवीर अपनी कार पर चढ़ गए और फैंस को हैलो किया। फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं।
रणवीर सिंह (इंस्टाग्राम फोटो)
भंसाली के साथ फिल्म में 'पद्मावती' का किरदार निभा रही दीपिका पादुकोण का सिर कलम करने और रणवीर सिंह की टांगे तोड़ने की धमकी देने की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं।
रणवीर सिंह (इंस्टाग्राम फोटो)
ऐसे में रणवीर सिंह का अपने फैंस से खुलकर मिलना ये दिखाता है कि वह बैखोफ हैं और अपने फैंस से मिलने के लिए किसी धमकी से नहीं डरते हैं।
रणवीर सिंह (इंस्टाग्राम फोटो)
यह लड़ाई कोर्ट तक जा पहुंच चुकी है। फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाने वाले एक्टर रणवीर सिंह ने मंगलवार को खुलकर सबके सामने डायरेक्टर का समर्थन किया।
रणवीर सिंह (इंस्टाग्राम फोटो)
रणवीर ने कहा कि वह 200 प्रतिशत इस फिल्म और भंसाली के साथ हैं। वहीं दूसरी तरफ एक इवेंट के दौरान रणवीर सिंह अपने फैंस से बिंदास अंदाज में मिलते नजर आए।
रणवीर सिंह (इंस्टाग्राम फोटो)
एडिडास के 'फैशन डेस्टिनेशन डूर' स्टोर लांच पर मौजूद रणवीर ने विवादों से घिरी इस फिल्म के बारे में किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं दी।