/newsnation/media/post_attachments/images/71-priyankanick.jpg)
प्रियंका-निक की शादी की Inside Pics (इंस्टाग्राम)
न्यूलीवेड प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। जैसे ही उनकी कोई तस्वीर सामने आती है, वह इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं। सोशल मीडिया पर निकयांका की शादी की कुछ Inside pics शेयर की गई हैं। यह तस्वीरें शादी के दौरान की हैं।
/newsnation/media/post_attachments/images/79-priyankawedding.jpg)
ससुराल वालों के साथ प्रियंका चोपड़ा (इंस्टाग्राम फोटो)
एक फोटो में प्रियंका चोपड़ा अपने ससुराल वालों के साथ पोज दे रही हैं। बता दें कि जोनास फैमिली काफी बड़ी है। निक के माता-पिता के अलावा तीन भाई हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है और दूसरे की कुछ दिनों में होने वाली है।
/newsnation/media/post_attachments/images/51-priyanka.jpg)
प्रियंका चोपड़ा (फोटो: इंस्टाग्राम)
प्रियंका की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। एक फोटो में वह घूंघट से झांक रही हैं, जिसमें वह गजब ढा रही हैं।
/newsnation/media/post_attachments/images/97-priyankapic.jpg)
प्रियंका चोपड़ा (फोटो: इंस्टाग्राम)
इंटरनेट पर प्रियंका की एक और फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह मंडप की तरफ जाती दिख रही हैं। बता दें कि प्रियंका के लाल रंग के लहंगे को 110 कारीगरों ने 3720 घंटों में मिलकर बनाया है।
/newsnation/media/post_attachments/images/94-priyankanickwedding.jpg)
प्रियंका और निक (इंस्टाग्राम फोटो)
बता दें कि प्रियंका और निक ने जोधपुर के उमेद भवन में 1-2 दिसंबर को क्रिश्चियन और पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की।