सोनम कपूर-आनंद आहूजा
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गई है।
सोनम कपूर-आनंद आहूजा
दुल्हन बनीं सोनम और दूल्हे आनंद की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है।
लाल जोड़े में सोनम बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं सिर पर सेहरा बांधे आनंद भी कम स्टाइलिश नहीं लग रहे हैं।
आनंद कारज
दोनों की शादी सोनम कपूर की मौसी कविता सिंह के बांद्रा स्थित हेरिटेज बंगले 'सनटेक सिग्नेचर आइलैंड' में सिख रीति-रिवाज 'आंनद कारज' के अनुसार हुई।
बोनी कपूर और उनकी बेटियां
बॉलिवुड के गिने-चुने करीबी दोस्त और रिश्तेदार इस शादी का हिस्सा बने। बोनी कपूर के साथ पिंक लंहगे में नजर आई जाह्नवी और खुशी ने पहना पीले और आसमानी रंग का लंहगा।
ब्राइड टीम
सोनम कपूर की ब्राइड टीम में जैकलीन फर्ऩाडीज, उनकी बहन अंशुला समेत कई दोस्त और रिश्तेदार थे।
टीम ग्रूम
इस मामले में आनंद आहूजा भी पीछे नहीं रहे। आनंद भी टीम ग्रूम के साथ नजर आए।
करीना कपूर विद फैमिली
सोनम कपूर की शादी हो तो वीरें दी वेडिंग के सितारे नजर ना आए। ऐसा नहीं हो सकता। करीना कपूर ने अपनी बहन करिश्मा और पति सैफ, बेटे तैमूर के साथ शिरकत की।
हर्षवर्धन कपूर और करण जौहर
सोनम कपूर की शादी में भाई हर्षवर्धन ने ग्रे कलर का सूट पहना था, तो उनके दोस्त करण जौहर पिंक रंग की शेरवानी में नजर आए।
आमिर खान
सोनम की शादी में शरीक हुए आमिर खान भी अपनी पत्नी किरण और रानी मुखर्जी के साथ सेल्फी लेते दिखे।
बच्चन परिवार
सोनम और आनंद की शादी में बच्चन परिवार से अमिताभ, अभिषेक और श्वेता भी नजर आए।