News Nation Logo

PHOTOS में देखें, 'पद्मावती' के साथ कौन सी फिल्में रहीं विवादों में

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' शुरू से ही विवादों के घेरे में है। इस दौरान पूरा बॉलीवुड 'पद्मावती' के समर्थन में उतर आया है। अभिनेत्री विद्या बालन, अर्जुन कपूर और अरशद वारसी ने दीपिका पादुकोण की फिल्म का समर्थन किया है। दरअसल, राजस्थान की करणी सेना ने भंसाली पर तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने फिल्म के सेट को तहस-नहस करने के साथ भंसाली के साथ मारपीट भी की। राजस्थान, मध्य प्रदेश के साथ कई राज्यों में फिल्म का विरोध चल रहा है। फिल्म की रिलीज डेट 1 दिसंबर है, लेकिन यह रिलीज होगी या नहीं, इस पर सस्पेंस बरकरार है। खैर ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी फिल्म की रिलीज से पहले विवाद हुआ हो।इससे पहले भी कई फिल्मों का जबरदस्त विरोध हो चुका है। लेकिन वो सुपरहिट रही हैं।

News Nation Bureau | Updated : 10 November 2017, 11:11:10 PM
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' में दीपिका पादुकोण

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' में दीपिका पादुकोण

1
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' शुरू से ही विवादों के घेरे में है। इस दौरान पूरा बॉलीवुड 'पद्मावती' के समर्थन में उतर आया है। अभिनेत्री विद्या बालन, अर्जुन कपूर और अरशद वारसी ने दीपिका पादुकोण की फिल्म का समर्थन किया है। दरअसल, राजस्थान की करणी सेना ने भंसाली पर तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने फिल्म के सेट को तहस-नहस करने के साथ भंसाली के साथ मारपीट भी की। राजस्थान, मध्य प्रदेश के साथ कई राज्यों में फिल्म का विरोध चल रहा है। फिल्म की रिलीज डेट 1 दिसंबर है, लेकिन यह रिलीज होगी या नहीं, इस पर सस्पेंस बरकरार है। खैर ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी फिल्म की रिलीज से पहले विवाद हुआ हो।इससे पहले भी कई फिल्मों का जबरदस्त विरोध हो चुका है। लेकिन वो सुपरहिट रही हैं।
'बाजीराव मस्‍तानी' में दीपिका पादुकोण

'बाजीराव मस्‍तानी' में दीपिका पादुकोण

2
संजय लीला भंसाली की साल 2015 में आई फिल्‍म 'बाजीराव मस्‍तानी' पर भी इतिहास से छेड़छाड़ और भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा था। फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लीड रोल में थे। रिलीज के समय इस फिल्‍म का पुणे में जमकर विरोध हुआ था।
गोलियों की रासलीला: रामलीला'

गोलियों की रासलीला: रामलीला'

3
2013 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' भी काफी विवादों में रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे। भंसाली, दीपिका और रणवीर पर एफआईआर दर्ज करवाने के बाद इसका नाम बदल दिया गया था। पहले फिल्म का नाम 'राम लीला' था।
'जोधा अकबर'

'जोधा अकबर'

4
तोष गोवारिकर की साल 2008 में आई फिल्म 'जोधा अकबर' को लेकर भी बहुत बवाल हुआ था। ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की फिल्म को राजस्थान में राजपूतों ने गोवारिकर पर इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर फिल्म की स्क्रीनिंग को रोक दिया था।
आमिर खान-अनुष्का शर्मा की 'पीके'

आमिर खान-अनुष्का शर्मा की 'पीके'

5
आमिर खान-अनुष्का शर्मा की 'पीके' पर भी धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था। फिल्म में धर्मों के कुछ रीति-रिवाजों को अंधविश्वास के तौर पर दिखाया गया था। लेकिन विरोध के बावजूद यह फिल्म हिट रही थी। यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी।
माय नेम इज खान

माय नेम इज खान

6
साल 2010 में आई करन जौहर की फिल्म 'माय नेम इज खान' को भी रिलीज नहीं करने की धमकी मिली थी। फिल्म में काजोल और शाहरुख खान लीड रोल में थे।