रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला
टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने 28 जून को अपने टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सितारों को मुंबई में रिसेप्शन दिया। जिसमें टीवी जगत के सभी बड़े सितारों ने शरिकत की। दोनों ने 21 जून को शिमला में डेस्टिनेशन वेडिंग की है।
अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा सकलानी
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा सकलानी ने शिरकत की।
रुबीना और अभिनव
इस खास मौके पर रुबीना ने बेज कलर का सिमरी गाउन पहना था। ब्रेडेड हेयरडो और टियारा एक्ट्रेस के लुक में चार चांद लगा रहे थे। वहीं अभिनव ने व्हाइट सूट पहना था। दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे।
दृष्टि धामी और नीरज खेमका
रिसेप्शन पार्टी में दृष्टि धामी भी अपने पति नीरज खेमका संग पहुंचीं।
सरगुन मेहता
सोशल मीडिया पर वायरल इन दोनों के रिसेप्शन की तस्वीरों मे सरगुन मेहता जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रही है। लाल साड़ी में सरगुन भी बेहद सुंदर नजर आ रही है।
दोस्तों के साथ रूबीना और अभिनव
रूबीना और अभिनव की रिसेप्शन पार्टी में उनके दोस्तों ने जमकर मस्ती करते हुए नजर आए।
शक्ति अरोरा
पार्टी में शक्ति अरोरा भी अपनी पत्नी के साथ नजर आए
विवियन डीसूजा
पार्टी में विवियन डीसूजा भी नजर आये जो रूबीना के को-स्टार भी है। देखिये दोनों एक दूसरे के साथ कैसे मस्ती कर रहे है।
निया शर्मा, काम्या पंजाबी
पार्टी में रूबीना की दोस्त निया शर्मा, काम्या पंजाबी भी व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।
रूबीना और अभिनव
रिसेप्शन का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें दोनों किस करते हुए नजर आए। रुबीना दिलैक शक्ति सीरियल में काम कर रही हैं। उनके पति अभिनव शुक्ला टीवी शो 'सिलसिला बदलते रिश्तों का...' में नजर आते हैं।