News Nation Logo

PHOTOS: मानुषी छिल्लर, सोनम कपूर, अदिति राव जीईएस में लगाएंगी ग्लैमर का तड़का

हाल ही में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली मानुषी छिल्लर की फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है। यहां तक की उनके बॉलीवुड में आने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। इसी बीच मानुषी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मानुषी 'नगाड़े संग ढोल बाजे' पर डांस करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही मानुषी छिल्लर, अभिनेत्री सोनम कपूर और अदिति राव हैदरी 28 नवबंर से हैदराबाद में हो रहे वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) में शामिल होंगी।

News Nation Bureau | Updated : 26 November 2017, 02:12:54 AM
मानुषी छिल्लर

मानुषी छिल्लर

1
हाल ही में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली मानुषी छिल्लर की फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है। यहां तक की उनके बॉलीवुड में आने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। इसी बीच मानुषी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मानुषी 'नगाड़े संग ढोल बाजे' पर डांस करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही मानुषी छिल्लर, अभिनेत्री सोनम कपूर और अदिति राव हैदरी 28 नवबंर से हैदराबाद में हो रहे वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) में शामिल होंगी।
अदिति राव

अदिति राव

2
अमेरिका और भारत की सह-मेजबानी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में कई मशहूर हस्तियां हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम में कई सत्र होंगे। अदिति और तेलुगू अभिनेता राम चरण तेजा 29 नवंबर को बेक्रआउट सत्र 'सिनेमा के भविष्य' के पैनल में शामिल होंगे।
सोनम कपूर

सोनम कपूर

3
एजेंडा के मुताबिक, प्रतिनिधि उन पैनलिस्ट से सीखेंगे, जो कला और मनोरंजन को आमदनी, रोजगार, और धन बनाने के स्रोतों में बदल रहे हैं। सोनम और मानुषी भी इस कार्यक्रम के पैनलिस्ट में शामिल हैं।
मयंती लेंगर

मयंती लेंगर

4
स्टार स्पोर्ट्स की होस्ट मयंती लेंगर भी इस कार्यक्रम में संचालक की भूमिका निभाएंगी।
सानिया मिर्जा

सानिया मिर्जा

5
टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज और भारतीय बैंडमिंटन टीम के कोच पुलेला गोपीचंद भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।
हर्षा भोगले

हर्षा भोगले

6
हर्षा भोगले भी इस कार्यक्रम में बतौर संचालक नजर आएंगे। महेंद्र सिंह धोनी के भी इस कार्यक्रम में आने की संभावना थी, लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।
इवांका ट्रंप

इवांका ट्रंप

7
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीईएस के उद्घाटन में भाग लेंगे।