मिलिंद सोमन (फाइल फोटो)
सुपरमॉडल, एक्टर और फिटनेस एक्सपर्ट मिलिंद सोमन 4 नवंबर को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग की वजह से मिलिंद 90 के दशक से लेकर आज तक फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। आइए जानते हैं 'आयरनमैन' का टाइटल अपने नाम करने वाले मिलिंद के बारे में कुछ खास बातें...
मिलिंद सोमन (फाइल फोटो)
मिलिंद ने 50 साल की उम्र में आयरनमैन का चैलेंज लिया। 19 जुलाई 2015 को उन्होंने यह खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने दौड़, तैराकी और साइकिलिंग तीनों में साबित कर दिया कि उम्र का नंबर से कोई वास्ता नहीं है।
मिलिंद सोमन (फाइल फोटो)
मिलिंद ने बतौर मॉडल अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने कई वीडियो में भी काम किया। अलीशा के साथ 'मेड इन इंडिया' काफी मशहूर हुआ था।
मिलिंद सोमन (फाइल फोटो)
साल 2000 में उन्होंने फिल्मों में एंट्री की। वह '16 दिसंबर', 'अशोका', 'प्यार का सुपर हिट फॉर्मूला' जैसी फिल्मों में नजर आए। इसके अलावा वह जापानी, मराठी, फ्रेंच, तमिल, तेलुगू समेत कई भाषाओं की फिल्में कर चुके हैं।
मिलिंद के नाम एक लिम्का रिकॉर्ड भी है। 30 दिन में 1500 किमी दौड़कर उन्होंने रिकॉर्ड बनाया था।
मिलिंद सोमन (फेसबुक)
हाल ही में मिलिंद एक तस्वीर की वजह से सुर्खियो में थे। खबरों की मानें तो उस फोटो में जो लड़की है, वह उनकी गर्लफ्रेंड है। खास बात यह है कि वह मिलिंद से आधी उम्र की है। मिलिंद साल 2006 में माइलिन जम्पानोई से शादी कर चुके हैं। हालांकि, दोनों साल 2009 में अलग हो गए।