रणबीर और दीपिका (इंस्टाग्राम)
इन दिनों रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इस एक्स कपल को साथ देखकर फैंस खुश हैं। दोनों मिजवान फैशन शो 2018 में साथ रैंप वॉक करते नजर आए।
रणबीर और दीपिका (इंस्टाग्राम)
महिला सशक्तिकरण के सपोर्ट में हुए वार्षिक कार्यक्रम 'Mijwan 2018' में रणबीर और दीपिका ने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए कपड़े पहने। रणबीर ब्लैक एंड व्हाइट कलर के कुर्ता-पैजामा में हैंडसम लग रहे थे। वहीं दीपिका ने व्हाइट कलर का ट्रांसपैरेंट लहंगा पहना था।
रणबीर और दीपिका (इंस्टाग्राम)
'तमाशा' फिल्म के बाद रणबीर और दीपिका फैशन शो के लिए तीन साल बाद साथ आये। इसके पहले दोनों ने 'बचना ए हसीनो' और 'ये जवानी है दीवानी' में भी साथ काम किया था। इस फैशन शो में भी दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली।
रणबीर और दीपिका (इंस्टाग्राम)
इस फैशन शो में शबाना आज़मी, यामी गौतम, पुलकित सम्राट, सोनाली बेंद्र समेत तमाम सितारों ने शिरकत की।
रणबीर और दीपिका (इंस्टाग्राम)
बता दें कि दीपिका और रणवीर सिंह की शादी की खबरों को लेकर अटकलों का बाजार गरमाया हुआ है। खबरों की मानें तो इस साल के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध सकते है।