करण जौहर (फोटो: इंस्टाग्राम)
'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' या फिर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर'.. अपनी इमोशनल फिल्मों से दर्शकों की आंखों में आंसू लाने वाले डायरेक्टर करण जौहर का आज जन्मदिन है। 25 मई 1972 में मुंबई में जन्में करण न सिर्फ निर्माता-निर्देशक हैं बल्कि कॉस्ट्यूम डिजाइनर, एक्टर और टीवी पर्सनैलिटी भी हैं।
करण जौहर (फोटो: इंस्टाग्राम)
अपनी फिल्मों और काम को लेकर चर्चा में रहने वाले करण अक्सर विवादों में भी रहते हैं। फिर चाहे वह एआईबी रोस्ट नाम के शो में गाली देना हो या फिर बिना बच्चों के शादी। उनके व्यक्तित्व और उनकी जिंदगी से जुड़े सभी सवालों के जवाब उन्होंने अपनी बायोग्राफी 'एन अनसूटेबल ब्वॉय' में दिया है।
मुंबई में ही हुई करण की पढ़ाई (फाइल फोटो)
करण जौहर के पिता यश जौहर बॉलीवुड फिल्मों के बड़े निर्माता और धर्मा प्रोडक्शन के संस्थापक थे। उनकी मां का नाम हीरु जौहर है। करण ने मुंबई के ग्रीनलान्स हाईस्कूल और एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से अपनी पढ़ाई की। उन्होंने फ्रेंच में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया।
बॉलीवुड में कब हुई शुरुआत (फोटो: इंस्टाग्राम)
करण जौहर ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 1989 में टीवी शो 'श्रीकांत' से अपने करियर की शुरुआत की। यह सीरियल दूरदर्शन पर आता था। करण का वजन बचपन में काफी ज्यादा था और उनके पिता हमेशा वजन कम करने के लिए कहते थे। वह उन्हें 5-6 किलो वजन कम करने और एक्टर बनने के लिए कहते थे। लेकिन करण ने डायरेक्शन को अपना करियर बनाया।
करण का फिल्मी करियर (फाइल फोटो)
बहुमुखी प्रतिभा के धनी करण ने बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से सहायक निर्देशक के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। यही नहीं, उन्होंने इस फिल्म में एक्टिंग भी की थी। इसके बाद निर्देशक के तौर पर उनकी पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता' ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक फिल्में की।
छोटे पर्दे पर भी छाए करण (फोटो: इंस्टाग्राम)
टीवी पर करण के शो 'कॉफी विद करण' को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इसके अलावा वह किसी न किसी रिएलिटी शो में जज के तौर पर नजर आ जाते हैं। करण खुद यह बात कह चुके हैं कि अब वह टीवी के हो चुके हैं।
करण का विवादों से रहता है नाता (फाइल फोटो)
साल 2015 में एआईबी नॉकआउट कार्यक्रम का मुंबई में आयोजन हुआ था। इसमें अश्लील और भद्दे तरीके से कई कलाकारों का मजाक उड़ाया गया था। इसके लिए करण जौहर, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और आयोजकों समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। इसके अलावा कंगना रनौत उन पर भाई-भतीजावाद का भी आरोप लगा चुकी हैं।
बायोग्राफी में खुले कई राज (फोटो: इंस्टाग्राम)
हाल ही में करण जौहर की बायोग्राफी रिलीज हुई, जिसका टाइटल 'एन अनसूटेबल ब्वॉय' है। करण और शाहरुख के रिश्ते को लेकर अक्सर तमाम तरह की बातें होती हैं, लेकिन एक बार जब उनसे पूछा गया कि क्या शाहरुख खान से उनका कोई नाजायज रिश्ता रहा है? तो उनका जवाब था कि आपसे अगर कोई पूछे कि क्या आप अपने भाई के साथ सो रहे हैं तो आपको कैसा लगेगा?
सेक्सुएलिटी को लेकर दिया ये जवाब (फोटो: इंस्टाग्राम)
करण ने अपनी बायोग्राफी में अपनी सेक्सुएलिटी पर बनने वाले जोक्स का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरी सेक्सुएलिटी पर जोक्स बने हैं, लेकिन इस बारे में बात करने से मैं पूरी तरह से इनकार करता हूं। यही नहीं, वह किसी लड़के के साथ बाहर जाने से भी डरते हैं क्योंकि लोग उससे रिश्ता जोड़ देते हैं।
सिंगल फादर बने करण जौहर (फाइल फोटो)
करण के परिवार में हाल ही में दो बच्चे शामिल हुए हैं। बेटे यश और बेटी रूही..। करण सरोगेसी के जरिए इन दो बच्चों के सिंगल फादर बने हैं। बॉलीवुड की कई हस्तियां सरोगेसी के जरिए बच्चों के मां-बाप बने हैं। इनमें शाहरुख के बेटे अबराम का नाम भी शामिल है।