News Nation Logo

B'day: काजोल पढ़ाई से बचने के लिए फिल्मों में आईं, जानें और भी खास बातें

अगर आप बॉलीवुड की सबसे चुलबुली एक्ट्रेस के बारे में बात करेंगे तो सबसे पहले नाम काजोल का आएगा। अपनी खूबसूरती से सभी को दीवाना बनाने वाली काजोल का 5 अगस्त को जन्मदिन है। 42 साल की इस एक्ट्रेस का जन्म 1974 में महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था।

News Nation Bureau | Updated : 05 August 2017, 08:12:13 AM
काजोल (फाइल फोटो)

काजोल (फाइल फोटो)

1
अगर आप बॉलीवुड की सबसे चुलबुली एक्ट्रेस के बारे में बात करेंगे तो सबसे पहले नाम काजोल का आएगा। अपनी खूबसूरती से सभी को दीवाना बनाने वाली काजोल का 5 अगस्त को जन्मदिन है। 42 साल की इस एक्ट्रेस का जन्म 1974 में महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था।
काजोल (इंस्टाग्राम फोटो)

काजोल (इंस्टाग्राम फोटो)

2
दिवंगत निर्माता-निर्देशक सोमू मुखर्जी और वेटरन एक्ट्रेस तनुजा की बेटी काजोल की पूरी फैमिली बॉलीवुड का अभिन्न हिस्सा रही है। इसके बाद भी काजोल फिल्मों मे नाम कमाने नहीं बल्कि पढ़ाई से बचने के लिए इस इंडस्ट्री में आ गईं। जी हां, वह हिंदी भाषा में कंफर्टेबल होने और पढ़ाई में मन नहीं लगने के कारण वह हिंदी सिनेमा में आईं।
काजोल और शाहरुख खान (इंस्टाग्राम फोटो)

काजोल और शाहरुख खान (इंस्टाग्राम फोटो)

3
काजोल ने महज 16 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उनकी पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'बेखुदी' थी। हालांकि फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं किया, लेकिन काजोल की एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आई। 1993 में अब्बास मस्तान की फिल्म 'बाजीगर' से शिल्पा को पहचान मिली।
काजोल (फाइल फोटो)

काजोल (फाइल फोटो)

4
90 के दशक में सबसे सफलतम अभिनेत्रियों में से एक काजोल ने कई हिट फिल्में दी। शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। 24 फरवरी 1999 को उन्होंने अजय देवगन से शादी कर ली। आलोचकों ने उनके फैसले को गलत भी बताया। उन्होंने कहा कि काजोल का करियर पूरी तरह खत्म हो जाएगा। लेकिन काजोल ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग के दम पर कई हिट फिल्में दी।
काजोल (इंस्टाग्राम फोटो)

काजोल (इंस्टाग्राम फोटो)

5
काजोल ने 'इश्क', प्यार किया तो डरना क्या, कुछ कुछ होता है, प्यार तो होना ही था, कल हो ना हो, कभी अलविदा ना कहना, यू मी और हम और दिलवाले जैसी कई हिट फिल्में की हैं। वह जल्द ही 'वीआईपी 2' में नजर आने वाली हैं। लंबे समय बाद वह धनुष के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख कर रही हैं।