महेंद्र सिंह धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से पहले फुटबॉल खेला करते थे। महेंद्र सिंह धोनी की फुटबॉल के खेल में कौशल की झलक रविवार को सेलिब्रिटी क्लासिको के मुकाबले में भी दिखाई दी।
जीवा
जब मैच खत्म हो गया, तो धोनी की बेटी जीवा मैदान पर आईं। नन्ही जीवा के हात में पानी की बोतल थी। धोनी अपने बेटी के हाथ से पानी पीना चाह रहे थे, लेकिन जीवा ने शरारत करते हुए पहले तो पानी की बोतल को धोनी की ओर बढ़ाया और फिर तेजी से पीछे मुड़कर धोनी से दूर हो गई। सोशल मीडिया पर यह फोटो खूब वायरल हो रहा है।
धोनी और जीवा
धोनी और जीवा के इस क्यूट प्यार पर मैदान में बैठा हर शख्स देखकर भावुक हो गया।
सेलिब्रिटी क्लासिको
विराट की कप्तानी में ऑल हार्ट्स ने रणबीर कपूर की कप्तानी वाली ऑल स्टार्स टीम को सेलिब्रिटी क्लासिको के मुकाबले में 7-3 से करारी शिकस्त दी।
धोनी
धोनी ने अपना पहला गोल 5वें मिनट में और दूसरा 39वें मिनट दागा। दूसरा गोल माही ने डेविड बैकहम की शैली में फ्री किक पर गोल किया। इसे जिसने भी देखा वह हैरान रह गया।