News Nation Logo

सेलेब्स पर चढ़ा होली का रंग, तस्वीरों में दिखे मगन

होली (Holi 2022) का दिन आम लोगों से लेकर सेलेब्स के लिए बेहद खास रहा. सभी ने खूब इंज्वॉय किया और एक-दूसरे के रंग में रंग गए. वहीं, टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों ने होली का त्योहार इंज्वॉय किया और खूब होली खेली. साथ ही वे होली वाले दिन अपने फैंस को भी नहीं भूले. बल्कि उन्होंने खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर अपने चाहनेवालों को भी होली की बधाई दी.

News Nation Bureau | Updated : 19 March 2022, 03:52:54 PM
holi hei

Social Media

1

जिसके बाद से उनकी ये तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं. जिन्हें उनके फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं. आज हम आपको सेलेब्स की होली पिक्चर्स दिखाने वाले हैं.

nntv 2022 03 19 927

Instagram

2

बॉलीवुड के बिग बी (Amitabh Bachchan) ने अपनी धर्मपत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan) को रंग लगाते हुए खूबसूरत तस्वीर शेयर की. साथ ही फैंस को होली की बधाई भी दी. इस दौरान अमिताभ जहां कुर्ता और जैकेट पहने नज़र आए. वहीं, उनकी पत्नी और एक्ट्रेस जया बच्चन ने येलो कलर का सूट कैरी किया हुआ था. दोनों का लुक होली के लिए बिल्कुल परफेक्ट लग रहा था. 

nntv 2022 03 19 180

Instagram

3

सनी लियोनी (Sunny Leone) को भला कौन नहीं जानता. एक्ट्रेस होली के मौके पर अपने पति संग ढेर सारे रंग लगाए दिखी. तस्वीर देखकर लग रहा है, जैसे वे होली मिलने के लिए कार से कहीं जा रहे हों. इस दौरान दोनों ने व्हाइट कलर का आउटफिट कैरी किया था. जिस पर रंग बखूबी चढ़ा दिखा. 

nntv 2022 03 19 881

Instagram

4

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने लास एंजलस में अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) संग देसी स्टाइल में होली मनाई. दोनों इस दौरान एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाते दिखे. उनकी खूबसूरत तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया.

nntv 2022 03 19 518

Instagram

5

पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने अपनी होली बेहद सादगी से मनाई. उन्होंने अपने परिवार संग एक-दूसरे को गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी. होली पर पंकज की ये फैमिली पिक्चर लोगों को काफी पसंद आ रही है.c

nntv 2022 03 19 901

Instagram

6

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की होली भी काफी खास रही. उन्होंने ये रंग और उमंग वाला त्योहार अपने परिवार संग मनाया. जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की.

nntv 2022 03 19 623

Instagram

7

मौनी रॉय (Mouni Roy) ने भी अपनी होली को बेहद खास तरीके से मनाया. उन्होंने अपने हसबेंड संग एक-दूसरे को गुलाल लगाया. साथ ही पोज देते हुए कई तस्वीरें खिंचाई. इस दौरान मौनी और उनके हसबेंड ने व्हाइट कलर का कुर्ता स्टाइल किया था. जिसमें दोनों काफी खूबसूरत लग रहे थे. 

nntv 2022 03 19 503

Instagram

8

न्यूली मैरिड कपल अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) ने भी होली के मौके पर खूब मस्ती की. इस दौरान अंकिता ने जहां व्हाइट कलर की खूबसूरत साड़ी कैरी की थी. वहीं, विक्की कुर्ते में नज़र आए. दोनों पर होली और एक-दूसरे के प्यार का रंग चढ़ा दिखा.c

nntv 2022 03 19 975

Instagram

9

रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) ने होली के मौके पर व्हाइट कलर का अनारकली सूट कैरी किया. साथ ही इसमें रंगों के साथ काफी अमेजिंग पोज भी दिए. उनका लुक काफी अमेजिंग लग रहा था. जिसे उनके फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया. 

nntv 2022 03 19 100

Instagram

10

रवि दुबे (Ravi Dubey) और सर्गुन मेहता (Sargun Mehta) की जोड़ी फैंस को वैसे भी पसंद आती है. दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं. होली के मौके पर दोनों ने खूब मस्ती की. वे रंग में डूबे दिखे. उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही.

nntv 2022 03 19 365

Instagram

11

हिना खान (Hina Khan) ने इस मौके पर एंब्रॉयडरी वाला कुर्ता कैरी किया था. इसके साथ उन्होंने पोनी टेल बनाई हुई थी. वहीं, गॉगल्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया. तस्वीरों में हिना होली के रंगों को इंज्वॉय करती दिखी.