हिमेश रेशमिया
नाक से गाना गाने के लिए हिमेश रेशमिया को उस दौर में भले ही आलोचनाओं से गुजरना पड़ा हो, पर अपने पहले ही गाने से फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर अवार्ड जीतकर उन्होंने लोगो का मुंह बंद कर दिया। यह अवॉर्ड हिमेश को 'आशिक बनाया आपने' के लिए मिला था।
/newsnation/media/post_attachments/images/2018/07/23/21-himesh-01.jpg)
हिमेश रेशमिया
'आशिक बनाया आपने', 'झलक दिखला जा' जैसे गाने अपने दौर के युवाओं के ज़ुबानों पर चढ़े रहते थे। इन्हीं गानों से पहचान बनाने वाले हिमेश रेशमिया आज 45 साल के हो गए। 23 जुलाई 1973 में जन्में हिमेश सिंगिग से पहले प्रोड्यूसर भी रह चुके है। हिमेश को ज्यादातर दुनिया सिर्फ सिंगर के तौर पर जानती है पर उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर, एक्टर, राइटर के क्षेत्र में भी अपना हाथ आजमाया है।
/newsnation/media/post_attachments/images/2018/07/23/55-himesh-02.jpg)
हिमेश रेशमिया
नाक से गाना गाने के लिए हिमेश रेशमिया को उस दौर में भले ही आलोचनाओं से गुजरना पड़ा हो, पर अपने पहले ही गाने से फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर अवार्ड जीतकर उन्होंने लोगो का मुंह बंद कर दिया। यह अवॉर्ड हिमेश को 'आशिक बनाया आपने' के लिए मिला था।
/newsnation/media/post_attachments/images/2018/07/23/66-himesh-06.jpg)
हिमेश
हिमेश का पहला एल्बम 'आप का सुरूर' आज भी इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम है। सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से संगीत की दुनिया में कदम रखने वाले हिमेश ने अब तक 700 गाने गाए हैं और 120 फिल्मों के गानों को कंपोज किया है।
/newsnation/media/post_attachments/images/2018/07/23/52-himesh-cap-01.jpg)
'टोपी वाले' हिमेश
हिमेश को सिर्फ अनोखे अंदाज से गाना गाने के लिए ही नहीं बल्कि स्टाइलिश सिंगर होने के लिए भी पहचाना जाता है। कैप पहन कर गाने से लेकर उनके हेयर स्टाइल तक सब चर्चा में रहता है। 'टोपी वाले' हिमेश पहले भारतीय हैं, जिन्होंने लंदन के वेम्बले स्टेडियम में परफॉर्म किया था।
/newsnation/media/post_attachments/images/2018/07/23/90-MV5BNDM2NTI5ZTMtNWYxNi00NzdlLWFhZWYtNzQxMjc0OGU3MmM2XkEyXkFqcGdeQXVyNjQ2MjQ5NzM._V1_.jpg)
हिमेश संग दीपिका
हिमेश के दिल की सुर्ख दीवारों पे.. नाम है तेरा तेरा... म्यूजिक वीडियो में दीपिका पहली बार कैमरे के सामने आयी थी और इसके बाद से उनका बॉलीवुड में डेब्यू हुआ था।
/newsnation/media/post_attachments/images/2018/07/23/87-himesh-08.jpg)
हिमेश
हिमेश ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने पिता के सपनो को साकार करने के लिए कदम रखा था। 11 साल की उम्र में भाई को खो देने वाले हिमेश ने बतौर प्रोड्यूसर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरूआत की थी। 16 साल की उम्र में उन्होंने जी टीवी के लिए 'अंदाज़' और 'अमर प्रेम' जैसे शानदार शो बनाए।
/newsnation/media/post_attachments/images/2018/07/23/70-himesh-04.jpg)
हिमेश
बतौर राइटर हिमेश ने 2011 में आई दमादम, 2012 में आई खिलाड़ी 786 और 2014 में दि एक्पोज की कहानी लिखी है। वहीं वह टीवी पर कई रियलटी शो के जज के रूप में भी नजर आए।
हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर
हिमेश रेशमिया हाल ही में अपनी दूसरी शादी करने की वजह से चर्चा में आये। उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर एक्ट्रेस सोनिया कपूर के साथ शादी रचाई है।
/newsnation/media/post_attachments/images/2018/07/23/45-himesh-03.jpg)
हिमेश रेशमिया
हिमेश रेशमिया जल्द ही अपनी अगली 2 फिल्मों का ऐलान कर सकते हैं। खबर है कि एक फिल्म वह डबल रोल की भूमिका निभाने वाले है।
/newsnation/media/post_attachments/images/2018/07/23/90-himesh-09.jpg)
हिमेश रेशमिया
हिमेश रेशमिया अपनी फिटनेस को लेकर भी सर्तक रहते है। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट वर्कआउट के फोटो और वीडियो से भरा पड़ा है।