बोल्ड और ग्लैमरस लुक
फिल्मफेयर के ग्लैमर एंड स्टॉइल अवॉर्ड 2017 में सितारों का जमावड़ा लगा। सभी सितारे बोल्ड और ग्लैमरस लुक में नजर आए। इस अवॉर्ड में बॉलीवुड सितारों को उनके स्टाइल और फैशन के लिए सराहा जाता है।
श्रीदेवी
टाइमलेस ग्लैमर एंड स्टाइल आयकन का अवॉर्ड श्रीदेवी को दिया गया। मड कलर के फ्लोर लेंथ गाउन में कोई ये कह नहीं सकता कि श्रीदेवी 80 दशक की हिरोइन है।
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
अवार्ड फंक्शन के रेड कार्पेट पर मिस वर्ल्ड बनी मानुषी छिल्लर भी नजर आई। फाल्गुनी शेन पिकॉक के हॉट एंड शाइनिंग मटैलिक गाउन के साथ सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज पहने मानुषी किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं।
![](https://img-cdn.thepublive.com/filters:format(webp)/newsnation/media/post_attachments/images/2017/12/02/89-davv.jpg)
सोनम कपूर और शाहिद कपूर
इस साल सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस का अवार्ड सोनम कपूर और सबसे स्टाइलिश एक्टर का अवॉर्ड शाहिद कपूर को मिला।
दीपिका पादुकोण और रेखा
डिज़ाइनर गौरी एंड नैनिका के रेड गाउन में दीपिका पादुकोण नजर आई। दीपिका पादुकोण को मोस्ट ग्लैमरस फीमेल अवॉर्ड मिला जिसे देने के लिए उनकी फेवरेट अदाकारा रेखा स्टेज पर आईं।
करीना कपूर
मां बनने के बाद जल्द ही वीरे दि वेडिंग में नजर आने वाली करीना कपूर को देख कर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिम में उनकी मेहनत बेकार नहीं गई।
![](https://img-cdn.thepublive.com/filters:format(webp)/newsnation/media/post_attachments/images/2017/12/02/43-g3.jpg)
भूमि पेडनेकर
डिज़ाइनर निखिल थंपी के आउटफिट में नजर आई भूमि पेडनेकर पर से लोगों की नजरें नहीं हट रही थी।
कटरीना कैफ
जल्द ही 'टाइगर जिंदा है' में आने वाली कटरीना कैफ भी डिज़ाइनर लेबल जीन पॉल गॉल्टेयर की वन शोल्डर ड्रेस में कहर ढाती नजर आई