बॉलीवुड की हस्तियां
मुंबई में 63वें जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2018 के कार्यक्रम में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।
रेखा, दीया मिर्जा, कोंकणा सेन
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की रेड कार्पेट पर दिग्गज अभिनेत्री रेखा, दीया मिर्जा, कोंकणा सेन नजर आई।
जया बच्चन
बच्चन परिवार से इस रेड कार्पेट पर केवल जया बच्चन ने ही शिकत की। काजोल और जावेद जाफरी के साथ जया नजर आई।
सोनाली बेंद्रे
सरफरोश फेम सोनाली बेंद्रे ने भी रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा।
मानुषी छिल्लर
रेड गाउन और मिस वर्ल्ड क्राउन पहने मानुषी छिल्लर भी रेड कार्पेट पर दिखी।
विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और राजकुमार राव
अवार्ड फंक्शन में विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और राजकुमार राव भी अपने पार्टनर के साथ नजर आए।
अक्षय कुमार और सोनम कपूर
पैडमैन स्टार्स अक्षय कुमार और सोनम कपूर भी इवेंट में एक साथ नजर आए। दोनों की फिल्म पैडमैन 9 फरवरी को रिलीज होने वाली है।
रनवीर सिंह
वहीं 'पद्मावत' में खिलजी के किरदार में नजर आने वाली रनवीर सिंह अनूठे सूट में दिखें। उन्होंने अपनी पंसदीदा फिल्मों के पोस्टर का सूट पहना हुआ था।
आर माधवन, शाहिद कपूर और अर्जुन कपूर
आर माधवन, शाहिद कपूर और अर्जुन कपूर ने बी रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा