दीपिका पादुकोण और विन डीजल
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और विन डीजल की हॉलीवुड फिल्म 'xXx: द जेंडर केज' सिनेमाघरों में पहुंचने से पहले से ही चर्चा में है। दीपिका और विन को फिल्म के प्रमोशन के दौरान काफी मस्ती करते हुए देखा गया।
लुंगी डांस पर विन डीजल थिरके
दीपिका ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'चैन्नई एक्सप्रेस' के गाने लुंगी डांस पर विन डीजल को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
दो दिन के भारत यात्रा पर विन डीजल
हॉलिवुड स्टार विन डीजल अपनी फ़िल्म 'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ द जेंडर केज' के प्रमोशन के लिए दो दिन के भारत यात्रा पर हैं। विन डीजल इस दौरान काफी मस्ती करते हुए नजर आए।
दीपिका इन लम्हों को खुल कर जी रही हैं
आपको बता दें 'xXx: द जेंडर केज' दीपिका की पहली हॉलीवुड फिल्म है। दीपिका इन लम्हों को खुल कर जी रही हैं।
विन डीजल और दीपिका पादुकोण
विन डीजल के भारत आते ही उनका जबरदस्त तरीके से स्वागत किया गया तो इसके बदले में विन भी इंडियन स्टाइल में अपने आपको रंगने में कहीं भी पीछे नहीं रहे।