News Nation Logo

बर्थडे: क्लीवेज से डिप्रेशन तक, इन मामलों में दीपिका पादुकोण ने खुलकर रखी बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 5 जनवरी को अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। दीपिका उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने कई मुद्दों पर बेबाकी से राय रखी है। यह ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें समाज के सामने स्वीकारना काफी मुश्किल है, लेकिन अपने 10 साल के करियर में न सिर्फ उन्होंने शानदार फिल्में की, बल्कि एक अलग मुकाम भी बनाया। इस खास पैकेज में हम आपको इसी बात से रूबरू कराने जा रहे हैं।

News Nation Bureau | Updated : 05 January 2018, 09:45:53 AM
दीपिका पादुकोण (फाइल फोटो)

दीपिका पादुकोण (फाइल फोटो)

1
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 5 जनवरी को अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। दीपिका उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने कई मुद्दों पर बेबाकी से राय रखी है। यह ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें समाज के सामने स्वीकारना काफी मुश्किल है, लेकिन अपने 10 साल के करियर में न सिर्फ उन्होंने शानदार फिल्में की, बल्कि एक अलग मुकाम भी बनाया। इस खास पैकेज में हम आपको इसी बात से रूबरू कराने जा रहे हैं।
दीपिका पादुकोण (इंस्टाग्राम फोटो)

दीपिका पादुकोण (इंस्टाग्राम फोटो)

2
क्लीवेज विवाद यह बात साल 2014 की है। एक लीडिंग न्यूजपेपर की वेबसाइट ने दीपिका के क्लीवेज पर खबर बनाई थी। दीपिका ने ट्विटर पर इसका विरोध किया। उन्होंने बोल्ड स्टेप लेते हुए कहा कि 'हां, मैं औरत हूं और मेरे पास ब्रेस्ट और क्लीवेज है.. आपको क्या दिक्कत है?' इस कदम की पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने सराहना की और खुलकर सपोर्ट किया।
दीपिका पादुकोण (फाइल फोटो)

दीपिका पादुकोण (फाइल फोटो)

3
डिप्रेशन पर खुलकर की बात यह एक ऐसी समस्या है, जिसके बारे में सोसायटी बात करने से कतराती है। दीपिका उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने इस बारे में पूरे देश के सामने खुलकर बात की। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं और किस तरह वह इससे बाहर आईं। दीपिका ने उन लोगों को जागरुक भी किया, जो इस गंभीर समस्या का शिकार हैं।
रणबीर और दीपिका (फाइल फोटो)

रणबीर और दीपिका (फाइल फोटो)

4
ब्रेकअप पर दिया ये बयान दीपिका रिलेशनशिप को लेकर भी काफी बोल्ड रही हैं। शुरुआत में विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ के साथ उनका नाम जुड़ा। फिर रणबीर कपूर के साथ कई दिनों तक अफेयर रहा। एक इंटरव्यू में उन्होंने ब्रेकअप को लेकर बयान दिया कि 'पहली बार उसने धोखा दिया तो लगा कि मुझमें ही कोई कमी है, लेकिन जब उसने इसे आदत बना लिया तो समझ आया कि प्रॉब्लम मेरे साथ नहीं बल्कि उसके साथ है।' खबरों की मानें तो दीपिका ने ये रणबीर के लिए कहा था। फिलहाल वह रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप में हैं और बेहद खुश भी हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि विराट और अनुष्का के बाद अब यह जोड़ी शादी करेगी।
दीपिका (फाइल फोटो)

दीपिका (फाइल फोटो)

5
फिल्मों को लेकर विवाद दीपिका ने कई हिट फिल्में की, लेकिन कुछ मूवी विवादों में भी रही। साल 2013 में रिलीज हुई 'रामलीला' के खिलाफ काफी विवाद हुआ था। फिर 'बाजीराव मस्तानी' के लिए मराठाओं का कहना था कि इतिहास से छेड़छाड़ की गई है। वहीं अब 'पद्मावती' के लिए इतना विरोध हुआ कि फिल्म की रिलीज टाल दी गई। हालांकि दीपिका अभी भी संजय लीला भंसाली के साथ हैं और उन्हें फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।