News Nation Logo

इटली में शादी के बंधन में बंधे विराट और अनुष्का की खूबसूरत तस्वीरें हुई वायरल

अपनी शानदार पारी से सबका दिल जीतने वाले विराट कोहली को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने क्लीन बोल्ड कर दिया है।

News Nation Bureau | Updated : 11 December 2017, 09:23:23 PM
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

1
लंबे समय से शादी की खबरों को लेकर सुर्ख़ियों में छाये रहने वाले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज शादी के बंधन में बंध गए है। दोनों ने आज इटली में शादी की।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

2
दोनों ने सात फेरे लेकर एक दुसरे का साथ निभाने की कसमें खाई। विराट और अनुष्का की शादी की फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

3
पिंक लहंगे और सिंपल जूलरी में अनुष्का बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। वहीं इनके साथ बैठे विराट भी कम नहीं लग रहे है। दोनों की तस्वीर में केमिस्ट्री बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

4
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी के मौके की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। सोशल मीडिया पर फैंस ने विरूष्का को ढेरों बधाइयां दी।
बोर्गो

बोर्गो

5
विराट और अनुष्का की शादी बोर्गो में हुई जिसकी गिनती दुनिया के सबसे महंगे रिसोर्ट में होती है। यह रिसोर्ट बीबियानो नाम के छोटे से गांव में है जहां कि जनसंख्या 100 से भी कम है।
विराट और अनुष्का

विराट और अनुष्का

6
कुछ दिन पहले अनुष्का के भाई, माता-पिता को मुंबई के छत्रपति इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। अनुष्का और विराट की शादी की संवाददाताओं के सवालों पर खुद अनुष्का और परिजन जवाब देने से बचते नजर आए।
विराट और अनुष्का

विराट और अनुष्का

7
हाल ही में टीम इंडिया के कप्तान ने दिसंबर में बीसीसीआई से छुट्टियों की मांग की थी। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि दिसंबर में विराट और अनुष्का शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
विराट और अनुष्का

विराट और अनुष्का

8
शादी के खास मौके पर सिर्फ परिवार के करीबी ही मौजूद थे। 21 दिसंबर को दिल्ली में रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन होगा वहीं 26 दिसंबर को क्रिकेटरों और फिल्मी सितारों के लिए शादी का ग्रैंड रिसेप्शन होगा।