News Nation Logo

दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट तक, बचपन में ऐसे दिखते थे ये सेलिब्रिटी

14 नवंबर को भारत बाल दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर हम दिखाने जा रहे हैं कि आपके पसंदीदा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज बचपन में कैसे दिखते थे...

News Nation Bureau | Updated : 14 November 2017, 01:01:23 PM
फाइल फोटो

फाइल फोटो

1
14 नवंबर को भारत बाल दिवस मना रहा है। हमेशा ग्लैमरस अंदाज में नजर आने वाली बॉलीवुड की अभिनेत्रियां भी बचपन में बेहद मासूम लगती थीं। इस खास मौके पर हम दिखाने जा रहे हैं कि आपके पसंदीदा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज बचपन में कैसे दिखते थे...
कैटरीना कैफ (फाइल फोटो)

कैटरीना कैफ (फाइल फोटो)

2
कैटरीना कैफ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बचपन की कई तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं। वह बचपन में भी बहुत प्यारी लगती थीं।
दीपिका पादुकोण (फाइल फोटो)

दीपिका पादुकोण (फाइल फोटो)

3
दीपिका पादुकोण 31 साल की हो गई हैं। उन्होंने 'ओम शांति ओम' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी 'पद्मावती' 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अनुष्का शर्मा (फाइल फोटो)

अनुष्का शर्मा (फाइल फोटो)

4
बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत करने वालीं अनुष्का शर्मा आज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन्होंने अपना फिल्मी करियर 2008 में रिलीज हुई 'रब ने बना दी जोड़ी' फिल्म के साथ शुरू किया था।
आलिया भट्ट (फाइल फोटो)

आलिया भट्ट (फाइल फोटो)

5
आलिया भट्ट ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' (2012) फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने 'हाईवे' 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'डियर जिंदगी' जैसी फिल्मों में काम किया। जल्द ही वह 'राजी' में नजर आएंगी।
श्रद्धा कपूर (फाइल फोटो)

श्रद्धा कपूर (फाइल फोटो)

6
श्रद्धा कपूर 'आशिकी 2' फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। वह स्कूल के दिनों से ही नाटक, खेल, डांस और अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेती थीं। एक्टर के साथ-साथ वह सिंगर भी हैं।
प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो)

प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो)

7
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' यानी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में भी छाई हुई हैं। वह एक्टर, सिंगर और 2000 की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता भी हैं।
सोनम कपूर (फाइल फोटो)

सोनम कपूर (फाइल फोटो)

8
सोनम कपूर आज हिंदी फिल्मों में शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने 'नीरजा', 'भाग मिल्खा भाग', 'प्रेम रतन धन पायो' और 'रांझणा' समेत कई हिट फिल्मों में काम किया है। इन दिनों वह 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी नजर आएंगी।
करिश्मा कपूर और करीना कपूर (फाइल फोटो)

करिश्मा कपूर और करीना कपूर (फाइल फोटो)

9
कपूर सिस्‍टर्स यानी करीना कपूर और करिश्‍मा कपूर अक्सर सुर्खियो में रहती हैं। अगर बॉलीवुड की सुपरहिट बहनों की जोड़ी की बात करें तो सबसे पहले इनका नाम आता है।
अथिया शेट्टी (फाइल फोटो)

अथिया शेट्टी (फाइल फोटो)

10
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने फिल्मी करियर की शुरुआत 'हीरो' फिल्म से की थी। उनके भाई अहान शेट्टी भी जल्द ही फिल्मों में नजर आएंगे।