दीपिका पादुकोण ही नहीं, माधुरी दीक्षित से लेकर ऐश्वर्या तक ने पहना भारी-भरकम लहंगा
'पद्मावती' के घूमर गाने से दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर छा गई हैं। एक तरफ उनके डांस की खूब तारीफ हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ उनका राजपूताना लुक भी शानदार है।
News Nation Bureau | Updated : 27 October 2017, 12:22:30 PM
कई अभिनेत्रियां पहन चुकी हैं भारी-भरकम लहंगा (फाइल फोटो)
'पद्मावती' के घूमर गाने से दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर छा गई हैं। एक तरफ उनके डांस की खूब तारीफ हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ उनका राजपूताना लुक भी शानदार है।
दीपिका पादुकोण (पद्मावती)
दीपिका ने रिम्पल नरुला का डिजाइन किया हुआ 20 किलो का लहंगा पहना है, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है। बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने भारी-भरकम लहंगे और ज्वैलरी में शूटिंग की है।
माधुरी दीक्षित (देवदास)
शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की 'देवदास' सुपरहिट फिल्म थी। माधुरी ने एक गाने में करीब 30 किलो का लहंगा पहना था। साथ ही भारी ज्वैलरी भी पहनी थी।
ऐश्वर्या राय बच्चन (जोधा अकबर)
ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन की ऐतिहासिक फिल्म 'जोधा अकबर' में ऐश रॉयल लुक में नजर आईं। ऐश्वर्या के लहंगे और ज्वैलरी तैयार करने में करीब 200 कारीगरों को कई दिनों तक मेहनत करनी पड़ी। इस फिल्म में ऐश ने कई भारी-भरकम लहंगे पहने।
अनुष्का शर्मा (ऐ दिल है मुश्किल)
'चन्ना मेरेया मेरेया' गाने में आपने अनुष्का को दुल्हन के लुक में देखा था। उन्होंने क्रीम और हल्के लाल रंग का लहंगा पहना था। यह लहंगा 20 किलो का था।
सैयामी (मिर्जिया)
'मिर्जिया' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली सैयामी खेर ने सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। इसका वजन करीब 14 किलो था। इसके साथ ही भारी ज्वैलरी भी पहनी थी।
नरगिस फाखरी (रॉकस्टार)
इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' में नरगिस और रणबीर कपूर की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। जब शादी वाले सीन में नरगिस ने ट्रेडिशनल ब्राइडल ड्रेस पहनी तो सभी उन्हें देखते रह गए। मनीष मल्होत्रा और अकी नरुला का डिजाइन किया ये लहंगा भी काफी भारी था।
दीपिका पादुकोण (रामलीला)
दीपिका ने 'रामलीला' फिल्म में भी करीब 30 किलो का लहंगा पहनकर शूटिंग की थी। हालांकि यह सिर्फ पोस्टर शूट करने के लिए ही पहना था। इसमें वह रणवीर सिंह के साथ बंदूकों के ढेर पर खड़ी हैं। वहीं 'नगाड़ा' गाने में भी उन्होंने अंजू मोदी का डिजाइन किया हुआ 30 किलो का लहंगा पहना था।