News Nation Logo

Neha Dhupia Birthday: मिस इंडिया से लेकर रोडीज तक नेहा धूपिया का हर अंदाज है जुदा

Birthday Special Neha Dhupia Walk Lakme Fashion Week ramp with baby bump

News Nation Bureau | Updated : 27 August 2018, 09:43:34 AM
नेहा और अंगद

नेहा और अंगद

1
इस रैंप वॉक पर नेहा धूपिया के साथ उनके पति अंगद बेदी भी नजर आए। डिजायनर पायल सिंघल के कलेक्शन के शो स्टॉपर बने नेहा और अंगद पारंपरिक अवतार में स्टनिंग नजर आ रहे थे।
नेहा और अंगद

नेहा और अंगद

2
अभिनेता अंगद बेदी से शादी करने के महज तीन महीने बाद नेहा धूपिया ने शुक्रवार को गर्भवती होने की घोषणा की थी। दोनों नई शुरुआत के लिए काफी उत्साहित हैं। अभिनेत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर यह घोषणा की। बीते कुछ समय से नेहा धूपिया की प्रेग्नेंसी को लेकर अलग-अलग कयास लगाये जा रहे थे लेकिन नेहा के यह खबर शेयर करने के बाद उनके लिए उनके फैंस बहुत खुश है।
नेहा धूपिया

नेहा धूपिया

3
नेहा फिल्मों के अलावा एमटीवी पर आने वाले रियलटी शो रोडीज की भी मेंटर है। इसके अलावा उनका एक टॉक शो 'नो फिल्टर नेहा-2' भी काफी चर्चा में रहता है।
नेहा धूपिया

नेहा धूपिया

4
साल 2003 में अजय देवगन स्टारर फिल्म 'कयामत' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली नेहा धूपिया 'गरम मसाला', 'क्या कूल है हम', 'हे बेबी', 'सिंह इज किंग', 'कभी प्यार न करना' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। जल्द ही वह काजोल की फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' में भी नजर आने वाली है।
नेहा धूपिया

नेहा धूपिया

5
साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया का ताज पहनने वाली नेहा धूपिया ने मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया और टॉप-10 कैंडिडेट में अपनी जगह भी बनाई थी।
नेहा धूपिया और अंगद बेदी

नेहा धूपिया और अंगद बेदी

6
नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी ने भी सबको चौंका दिया था। दरअसल उनकी शादी के बारे में पहले से किसी को कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे।
नेहा धूपिया

नेहा धूपिया

7
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही है। 27 अगस्त 1980 को कोचि के नेवी परिवार में जन्मी नेहा आजकल सुर्खियों में है। कभी अपने टॉक शो को लेकर तो कभी प्रेग्नेंसी की खबरें उन्हें नया हेडलाइन दे रही है। आइये जानते है नेहा के बारे में कुछ दिलचस्प बातें