![](https://img-cdn.thepublive.com/filters:format(webp)/newsnation/media/post_attachments/images/2017/07/10/36-gt.jpg)
लिपस्टिक अंडर माय बुर्का
सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन के बीच खींचतानी के बाद 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' ने अपने कंटेंट को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है।
एकता
टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड तक सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अनोखे तरीके से फिल्म का प्रमोशन कर रहे है। फिल्म की प्रोड्यूसर एकता ने #लिपस्टिक रिबेलियन के नाम की एक नयी मुहीम शुरू कर दी।
लिपस्टिक अंडर माय बुर्का
सभी एक्टर-एक्ट्रेस हाथ में लिपस्टिक पकड़े नजर आ रहे है। इस प्रमोशन में न सिर्फ अभिनेत्रियां बल्कि एक्टर भी जुड़ गए है।
अर्जुन कपूर
अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाथ में लिपस्टिक पकड़े हुए तस्वीर को साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'कोई भी आपको यह नहीं बताए कि क्या करना है, असली मर्द मजबूत महिलाओं के साथ खड़े होते है।'
नसरुद्दीन शाह
अभिनेता नसरुद्दीन शाह ने भी फिल्म का समर्थन करते हुए तस्वीर शेयर की।
करनवीर बोहरा और उनकी पत्नी टीजे सिद्धू
टीवी जगत के जाने माने कलाकार करनवीर बोहरा और उनकी पत्नी टीजे सिद्धू ने भी फिल्म के हक में लिपस्टिक हाथ में पकड़े हुए तस्वीर शेयर की।
आमिर अली
टीवी जगत के जाने-माने चेहरे आमिर अली ने भी तस्वीर पोस्ट की।
![](https://img-cdn.thepublive.com/filters:format(webp)/newsnation/media/post_attachments/images/2017/07/10/66-gy.jpg)
काम्या पंजाबी
टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने फिल्म को प्रोमोट करने के लिए अनोखा स्टाइल अपनाया जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
काम्या पंजाबी
काम्या पंजाबी ने अपनी बोल्ड तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में काम्या ने टॉपलेस बैकसाइड पोज़ किया हुआ है। तस्वीर को लेकर काम्या पंजाबी ने लिखा, 'वो महिला मत बनो, दूसरी महिला, तलाकशुदा महिला, सिंगल मदर वाली महिला। मैं वो महिला हूं जो हमेशा अपने पास लिपस्टिक रखती हूं। हमेशा मुस्कुराती रहती हूं। फिर चाहे दुनिया कुछ भी कहे मुझे फर्क नहीं पड़ता।'
अनीता हसनंदानी
अनीता हसनंदानी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर साझा की।
दिव्यांका त्रिपाठी
नच बलिये 8 विनर और टीवी जगत की लोकप्रिय बहु दिव्यांका त्रिपाठी ने भी फिल्म को प्रमोट किया। उन्होंने कैप्शनल में लिखा, 'यह प्रमोशन के लिए है, इमोशनल न हुए'
मौनी रॉय
'गोल्ड' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही 'नागिन' मौनी रॉय भी इस खास प्रमोशन का हिस्सा बनी।
लिपस्टिक अंडर माय बुर्का
'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' एक्ट्रेस कोंकणा सेन ने भी तस्वीर शेयर की. पहलाज निहलानी की अध्यक्षता वाला सीबीएफसी इस फिल्म को प्रमाणपत्र देने से कतराता रहा है।
किश्वर मर्चेंट
बिग बॉस में नजर आ चुकीं किश्वर मर्चेंट भी फिल्म के हक में दिखीं। टीवी जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस किश्वर ने भी लिपस्टिक के साथ अपनी तस्वीर शेयर की।
लिपस्टिक अंडर माय बुर्का
रिलीज होने से पहले फिल्म मुश्किलों में घिर गयी थी। CFBC का कहना था कि इस फिल्म में अश्लील और गाली-गलौज वाले शब्दों की भरमार है। इस फिल्म को प्रोमोट करने के लिए बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत की मशहूर हस्तियां इस अभियान का हिस्सा बने।