DERC चेयरमैन की नियुक्ति रद्द करने के लिए केजरीवाल ने लिखी एलजी को चिठ्ठी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी नजीब जंग से अपना फैसला वापस करने के लिए चिठ्ठी लिखी
नई दिल्ली:
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी नजीब जंग से अपना फैसला वापस करने के लिए चिठ्ठी लिखी। जिसमें उन्होंने एलजी से डीईआरसी कृष्ण सैनी की नियुक्ति रद्द करने का फैसला वापस लेने की गुजारिश की है। केजरीवाल ने पत्र में लिखकर कहा है कि जनहित की खातिर आपसे अनुरोध है कि अपना फैसला वापस ले लें।
यहां पर बता दें कि उपराज्यपाल नजीब जंग ने बुधवार को दिल्ली सरकार का एक और फैसला पलट दिया था। जिसमें उन्होंने डीईआरसी (दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग) चेयरमैन पद पर कृष्ण सैनी की नियुक्ति रद्द कर दी थी। कृष्ण सैनी की नियुक्ति रद करने को लेकर उपराज्यपाल कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया था कि डीईआरसी चेयरमैन की नियुक्ति असंवैधानिक तरीके से की गई है।
उपराज्यपाल कार्यालय से जारी बयान में कहा गया था कि बिना उपराज्यपाल की अनुमति के दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने डीईआरसी के चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति के लिए एक चयन समिति का गठन किया था, जो नियमानुसार जरूरी था। जिसका पालन नहीं किया गया।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Vindu Dara Singh Birthday: मुस्लिम लड़की से शादी करके पछताए विंदू दारा सिंह, विवादों में रही पर्सनल लाइफ
-
Heeramandi: सपने में आकर डराते थे भंसाली, हीरामंडी के उस्ताद इंद्रेश मलिक ने क्यों कही ये बात
-
Sonali Bendre On South Cinema: बहुत मुश्किल है साउथ फिल्मों में काम करना, सोनाली बेंद्रे ने क्यों कही ये बात?
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!