इस मछली के डंक से हो सकता है पैरालाइज़..जाने वजह

समुद्री जीवों के वैज्ञानिकों का मानना है कि पकड़ी गई लायनफिश इटली से ब्रिटेन पहुंची है. इसे 39 साल के अरफॉन समर्स ने पकड़ा और इसकी लंबाई 6 इंच बताई जा रही है. इस फिश में ज़हर से भरी 13 रीढ़ हैं.

author-image
Sunder Singh
New Update
fish Lionfish

सांकेतिक तस्वीर( Photo Credit : social media)


 मछली पकड़ना और खाना दुनिया की एक बड़ी आबादी का धंधा है. दुनिया के कई देशों में मछली को पसंदीदा आहार भी माना जाता है. लेकिन ये बात कम ही लोगों को पता है कि मछली की एक ऐसी खतरनाक प्रजाति है. जिसके काटने से इंसान की जान भी जा सकती है..इन दिनों सोशल मीडिया पर इस खतनाक मछली लायनफिश (Lionfish) की तस्वीर शेयर कर लोगों को जागरुक करने का अभियान चलाया जा रहा है. जिसे जानकर लोग मछली की प्रजातियां खोजने के लिए गूगल करने लगे हैं. खतरनाक मछली की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. साथ ही यूजर्स के कमेंट्स भी काफी संख्या में साझा किये जा रहे हैं..

Advertisment

यह भी पढें :पहले उठा धुंआ फिर धू-धूकर जलने लगा स्कूटर..बर्निंग स्कूटर देख लोग रह गए हैरान

दरअसल, समुद्री जीवों के वैज्ञानिकों का मानना है कि पकड़ी गई लायनफिश इटली से ब्रिटेन पहुंची है. इसे 39 साल के अरफॉन समर्स ने पकड़ा और इसकी लंबाई 6 इंच बताई जा रही है. इस फिश में ज़हर से भरी 13 रीढ़ हैं. इन मछलियों की खासियत ये है कि, ये जहां भी जाती हैं, वहां समुद्री जीवों की प्रजातियों को खासा नुकसान पहुंचाती हैं. साथ ही जो लोग इन्हे पकड़कर खाने में शामिल करते हैं..ये उनके लिए भा जानलेवा हो सकती हैं.. आमतौर पर दक्षिण प्रशांत और हिंद महासागर (South Pacific and Indian Ocean) में पाई जाने वाली ये मछलियां ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते भूमध्य सागर (Mediterranean) तक फैल गई हैं.

हो सकता है पैरालाइज
लायनफिश (Lionfish) नाम की ये मछली अपने एक डंक से ही इंसान को पैरालाइज़ करने की क्षमता रखती है. कई बार ऐसा भी होता है कि इसके काटने से लोगों की जान चली जाए. ऐसे में लायनफिश के मिलने के बाद पर ब्रिटेन के समुद्री इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ गई है. The Sun की रिपोर्ट के मुताबिक मछली को ऐसे समुद्री तट पर पाया गया है, जहां अक्सर सैलानियों की भीड़-भाड़ रहती है. इससे पहले लायनफिश को किसी भी ब्रिटिश बीच पर नहीं देखा गया था. जिसके बाद वैज्ञानिकों को लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है..

HIGHLIGHTS

  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खतरनाक मछली की तस्वीर 
  • यूजर्स बोले ऐसी तमाम प्रजातियां जो इंसान के लिए हैं खतरनाक
  •  खतरनाक मछली की लंबाई 6 इंच बताई जा रही है
Trending Video Paralysis can be caused by a fish sting Viral Video shoking news Lionfish social media news South Pacific and Indian Ocean
      
Advertisment