पहली बार ऐसी हालत में दुनिया के सामने आई व्हेल, देख वैज्ञानिक भी हो गए हैरान

व्हेल मछली अब तक बहुत ही कम बार दुनिया के सामने आई है. वह जब भी सामने आई हैं तो मृत ही हालत में मिली हैं.

व्हेल मछली अब तक बहुत ही कम बार दुनिया के सामने आई है. वह जब भी सामने आई हैं तो मृत ही हालत में मिली हैं.

author-image
Ravi Prashant
एडिट
New Update
spade toothed whale

स्पेड टूथेड व्हेल( Photo Credit : AP)

समुद्र की दुनिया आज भी कई रहस्यमय रहस्यों से भरी हुई है. समुद्र की दुनिया में ऐसे आज भी कई रहस्य हैं, जिनके बारे में वैज्ञानिक आज भी पता नहीं लगा पाए हैं. उदाहरण के तौर पर दुर्लभ व्हेल मछली मछली के बारे में आज भी वैज्ञानिकों को पूरी जानकारी नहीं है. ऐसे में एक बार फिर व्हेल मछली ने वैज्ञानिकों को चौंका दिया है. दरअसल, न्यूजीलैंड के तटों पर एक दुर्लभ व्हेल मछली बहकर आ गई है. जहां ये समुद्रतट है, वहां एक नदी भी मिलती है. जैसा कि आप जानते हैं, व्हेल मछली आमतौर पर नहीं देखी जाती हैं. ये समुद्र की गहराइयों में गोता लगाकर जिंदा रहने वाली मछलियां हैं. 

आखिर कहां से आई ये मछली?

Advertisment

इस मछली का नाम स्पेड टूथेड व्हेल है. जानकारी के मुताबिक, 16.4 फीट लंबी व्हेल मछली ये मछली न्यूजीलैंड के साउथ ओटागो प्रांत में पाई गई है. इस मछली के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि यह कहां से आई है? न्यूजीलैंड के संरक्षण विभाग और नेशनल म्यूजियम टेपापा के विशेषज्ञों ने बताया कि ये मेल स्पेड टूथेड व्हेल है. इस मछली के डीएनए की भी जांच की गई है. समुद्री जीवों पर अध्ययन करने वाले गेबे डेविस का कहना है कि व्हेल इतनी दुर्लभ हैं कि साल 1800 में इसके देखे जाने के अब तक केवल 6 मामले ही सामने आए हैं.

ये भी पढ़ें- दुनिया की पांच खतरनाक जगहें, जहां जाने से आज भी डरते हैं लोग!

पहली बार में मिली ऐसी हालत में ये मछली

इस मछली को पहली बार न्यूजीलैंड में देखा गया था. व्हेल के बारे में अब तक दुनिया बहुत कम जानती है. क्योंकि वह दिखाई नहीं देते हैं, जो दिखे वो मरे हुए पाए गए. न्यूजीलैंड में इस मछली का मिलना विज्ञान के नजरिए से ये बड़ी घटना है. इस बार जो व्हेल मिली है, वो एकदम फ्रेश है. इसलिए काफी अहम है क्योंकि अब तक जो भी व्हेल की शव मिली है तो वो खराब स्थिति में मिली है. इस वैज्ञानिकों का कहना है कि इसकी बॉडी इतनी फ्रेश है कि आसानी से स्टडी किया जा सकता है. मछली की डीएनए सैंपल्स को यूनिवर्सिटी ऑफ ऑकलैंड भेजा गया है. इस मछली के ऊपर यहीं स्टडी होगी. 

देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर, News Nation के WhatsApp Channel को Follow करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://whatsapp.com/channel/0029VaeXoBTLCoWwhEBhYE10

Source : News Nation Bureau

spade toothed whale Fresh whale carcass New Zealand South Otago South Otago
Advertisment