यहां शादी से पहले ही मनाते हैं सुहागरात पिता सजाता है बेटी की सेज, जानिए क्या है वजह
इन लड़कियों को ऐसा करने के लिए कोई रोक-टोक भी नहीं होती है बल्कि लड़की के पिता खुद लड़की और उसके पार्टनर का बिस्तर तैयार करते हैं
नई दिल्ली:
हमारे देश में अगर मां-बाप के सामने गलती से भी सुहागरात जैसे शब्द का इस्तेमाल कर दिया जाए तो बहुत ही शर्मिंदगी का विषय माना जाता है लेकिन हम आपको आज एक ऐसे समाज के बारे में बताएंगे जहां लड़कियां शादी से पहले ही अपने मनचाहे लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाती हैं. इन लड़कियों को ऐसा करने के लिए कोई रोक-टोक भी नहीं होती है बल्कि लड़की के पिता खुद लड़की और उसके पार्टनर का बिस्तर तैयार करते हैं ताकि वो आसानी से अपने साथी के साथ शारीरिक संबंध बना सकें.
यहां पर पिता सजाते हैं शादी से पहले सुहागरात की सेज
कंबोडिया में एक ऐसी जगह है जहां मां-बाप अपनी बेटियों को शादी से पहले उनके मनचाहे पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने की इजाजत देते हैं. आपको बता दें कि यह इनके यहां की परंपरा रही है कि बेटियां अपनी मर्जी से अपना जीवनसाथी चुनें और उसके पहले वो कुछ दिन लिव इन में रहकर अपने पार्टनर के साथ उसकी आदतों और अपने साथ सामंजस्य बैठा सकें. इस दौरान वो एक-दूसरे के साथ शारीरिक संबंध भी बनाते हैं.
लड़कियां 'लव हट्स' में बिताती हैं रात
कंबोडिया में जब लड़की किशोरावस्था से आगे आती है तो मां-बाप खुद अपने बच्चों को खासतौर पर लड़कियों को शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहते हैं. जहां पर लड़की अपने मनचाहे पार्टनर के साथ रात बिताती है. यहां पर मां-बाप खुद अपनी जवान बेटियों के लिए घर से दूर एक अलग झोपड़ी बनाते हैं, ताकि वो अपने पार्टनर के साथ मनचाहे ढंग से रह सके. इस झोपड़ी को 'लव हट्स' के नाम से जाना जाता है.
अजनबियों के साथ रात बिताने से लड़कियां होती हैं सशक्त
आपको बता दें कि कंबोडिया के उत्तर पूर्वी हिस्से में क्रेउंग (Kreung) नाम की जनजाति पाई जाती है जहां ये परंपरा निभाई जाती है. इस जनजाति के लोगों का मानना है कि बेटी के लिए बेहतर लाइफ पार्टनर तलाशने का यह जरिया सबसे बेहतरीन है. यहां के लोगों के मुताबिक ऐसा करने से लड़कियों को फायदा होता है. लड़कियां अजनबी और दूसरे लोगों के साथ रातें बिताएंगी तो वह ज्यादा सशक्त होंगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!