/newsnation/media/media_files/2024/10/25/5daXoimvtOLdP6Cv0rzX.jpg)
इंसान नहीं बल्कि कुत्ते हो रहे हैं इस देश में मोटापे का शिकार Photograph: (File)
इंसानों का मोटा होना अब एक बीमारी बन चुका है. जो धीरे-धीरे जानवरों में भी बढ़ने लगी है. ये बात हम नहीं कह रहे बल्कि ब्रिटेन में हुए सर्वेक्षण में पता चला है कि ब्रिटेन में कुत्ते तेजी से मोटापे का शिकार हो रहे हैं. जिसे लेकर विशेषज्ञों ने चिंता जताई है. ब्रिटेन के बेला और ड्यूक के विशेषज्ञों ने दो हजार पालतू जानवरों पर सर्वे किया. जिसमें पाया गया कि 48 प्रतिशत कुत्तों का वजह अधिक था और वे मोटापे से ग्रस्त थे. यही नहीं इन हैरान करने वाला आंकड़ों में विशेषज्ञों ने पाया कि एक तिहाई यानी 33 प्रतिशत लोगों को इस बात का पता ही नहीं कि उनके कुत्ते का वास्तविक वजन कितना होना चाहिए. ऐसे में 40 प्रतिशत से ज्यादा लोग अपने पालतू जानवर को अपनी ही थाली से खाना खिला देते हैं.
पालतू जानवरों का वजन बढ़ना चिंताजनक
बेला और ड्यूक के मुख्य पशु चिकित्सा सलाहकार डॉ. ब्रेंडन क्लार्क का कहना है कि, 'यह देखकर आश्चर्य होता है कि कितने ही मालिक अपने पालतू जानवरों के वजन को लेकर वास्तव में चिंतित हैं, लेकिन अक्सर उन्हें इस बात का एहसास ही नहीं होता कि उनकी खान-पान की आदतें उनके स्वास्थ्य पर कितना गहरा असर डालती हैं.'
क्यों मोटे होते जा रहे हैं पालतू कुत्ते?
विशेषज्ञों का कहना है कि, सर्वेक्षण में पाया गया कि पालतू जानवरों को बचा हुआ खाना खिलाना या उन्हें अपना भोजन खिलाने से उनका वजन आसानी से बढ़ता है. क्योंकि इंसानों के खाने में अतिरिक्त कार्बोहाइड्रेट कैलोरी होने की संभावना अधिक होती है. ऐसे में उन्होंने सलाह दी है कि उन्हें अपने पालतू जानवरों के लिए ऐसे खाना चुनना होगा जिसमें पोषक तत्व और प्रोटीन भी शामिल हो. इसके साथ ही उन्हें बचा हुआ भोजन देना भी कम करना होगा. जिससे पालतू जानवरों के स्वास्थ्य पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ सकता है.
पालतू जानवर का वजन बढ़ने पर क्या करें?
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आपके पालतू जानवर का वजन बढ़ रहा है कि परेशान ना हो. विशेषज्ञों ने पालतू कुत्तों के स्वास्थ्य को लेकर पांच आसान सुझाव साझा किए हैं. अधिक वजन कई स्वास्थ्य समस्याओं और कम उम्र से जुड़ा हुआ है, लेकिन पशु चिकित्सकों का अनुमान है कि ब्रिटेन में लगभग आधे कुत्ते अधिक वजन वाले हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि आपके पालतू कुत्ते का वजन कितना होना चाहिए, इसके लिए अपने पशु चिकित्सक से राय जरूर लें.
ऐसे करें अपने पालतू जानवरों की जांच
इसके साथ ही विशेषज्ञों का कहना है कि वे खुद भी अपने पालतू जानवरों के वजह के बारे में पता करते हैं. ऐसा करने के लिए आपको उनके शरीर को दबाएं और उनकी पसलियों को महसूस करें. जिसमें उनकी कमर साफ दिखाई देनी चाहिए. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आपका कुत्ता थोड़ा गोल-मटोल दिख रहा है, तो उसकी गतिविधि पर ध्यान दें साथ ही उन्होंने ऐसी चीजें खिलाएं जिसमें स्टार्च ना हो.
ऐसे कुत्तों को वसा वाले प्रोटीन को खिलाने को प्राथमिकता दें.इसके साथ ही उनके दांतों की जांच करें. अगर उनके दांत ठीक नहीं होंगे तो वे ठीक से खाना नहीं खा पाएंगे. डॉ. क्लार्क का कहना है कि, 'कच्ची मांस वाली हड्डियों जैसी उपयुक्त चीजों को चबाने से एक तरह की चुनौती मिलती है, जो स्वाभाविक रूप से दांतों और मसूड़ों को साफ करने में मदद करती है. ऐसा करने से मानसिक रूप से भी उन्हें संतुष्टि मिलती है.
ये भी पढ़ें: Dog Licking: सावधान...क्या आपका डॉगी चाटता है चेहरा? तो जा सकती है आपकी जान
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us