मूवी रिव्यू: 'जब हैरी मेट सेजल' में दर्शकों को रास नहीं आई शाहरुख-अनुष्का की जोड़ी
इससे पहले भी शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा को दर्शक रब ने बना दी जोड़ी, जब तक है जान और ऐ दिल है मुश्किल में एक साथ नजर आ चुकी हैं।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड के किंग आॅफ रोमांस का तमगा हासिल करने वाले शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' आज 4 अगस्त को रिलीज हो गई है। बॉलीवुड को जब वी मेट, लव आज कल, तमाशा, हाईवे, रॉकस्टार जैसी फिल्में देने वाले डायरेक्टर इम्तियाज अली इस बार दर्शकों के लिए जब हैरी मेट सेजल की रोमांटिक लव स्टोरी लेकर आए हैं।
इससे पहले भी शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा को दर्शक रब ने बना दी जोड़ी, जब तक है जान और ऐ दिल है मुश्किल में एक साथ देख चुके हैं। इन फिल्मों में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा चुका है। तो चलिए आपको बताते हैं मीडिया हाउस ने फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' को 5 में से कितने स्टार दिए हैं।
एबीपी
एबीपी वेबसाइट ने 'जब हैरी मेट सेजल' को 5 में से 2 स्टार देते हुए फिल्म को बहुत ही स्पाट बताया है। एबीपी के अनुसार, फिल्म बुरी नहीं है। ये बस सपाट है, इसकी कहानी में उतार-चढ़ाव नहीं है। कई बार फिल्म खिंचती हुई भी लगती है।
और पढ़ें: दिलीप कुमार की हालत में कोई भी सुधार नहीं, लेकिन वो वेंटिलेटर पर नहीं
एनडीटीवी
एनडीटीवी के अनुसार इम्तियाज को समझना होगा कि हमेशा खूबसूरत विदेशी नजारों के साथ ही फिल्म कामयाब नहीं हो सकती। फिल्म का संगीत अच्छा है, लेकिन कमजोर कहानी फिल्म को बेदम बना देती है। यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म के बहाने यूरोप का प्रमोशन है 'जब हैरी मेट सेजल', फिल्म सिर्फ शाहरुख के फैन्स के लिए ही है।
जी न्यूज
जी न्यूज ने शाहरुख और अनुष्का की फिल्म को मस्ती, रोमांस और ड्रामा से भरपूर बताया है। उन्होंने शाहरुख और अनुष्का की केमिस्ट्री को काफी अच्छा बताया है।
और पढ़ें: क्या 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से होगी दयाबेन की छुट्टी
तरन आदर्श
वहीं, ट्रेड एनलिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट कर इस फिल्म को 'अप्रभावी' बताया है। उन्होंने इस फिल्म की पटकथा को उबाऊ बताया है।
अगर आप अनुष्का और शाहरुख के फैन हैं, तो यह फिल्म पूरा पैसा वसूल है। शाहरुख और अनुष्का ने इस फिल्म का जबर्दस्त प्रमोशन किया है। फिल्म के ट्रेलर में दोनों की नोंक-झोंक, तकरार और रोमांटिक अंदाज भी दर्शकों ने खूब इंज्वाय किया है।
अनुष्का जहां गुजराती बोलती दिखीं, वहीं शाहरुख पंजाबी मुंडे का किरदार निभा रहे हैं। इसके साथ ही दोनों ये दिल है मुश्किल फिल्म में भी नजर आए थे।
और पढ़ें: मधुबाला से शादी करने के लिए किशोर कुमार बने थे करीम अब्दुल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Bipasha Basu-Karan Singh Grover: शादी के 8 साल बाद भी एक-दूजे को बेहद चाहते हैं बिपाशा और करण, इंस्टा पर दिया प्यार का सबूत
-
Deepika Chikhlia Net Worth: हर मामले में राम जी से आगे रहीं सीता मां, राजनीति से लेकर संपत्ति तक दी टक्कर, जानें नेटवर्थ
-
अरिजीत सिंह ने अपने कॉन्सर्ट के दौरान माहिरा खान से मांगी माफी, देखें सिंगर ने क्या कहा?
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा