PWL 2017: मुंबई महारथी ने जयपुर निंजास को दी 4-3 से मात
मुंबई महारथी ने जयपुर निंजास को 4-3 से हराते हुए सोमवार को प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के लीग मुकाबले में जीत दर्ज की।
नई दिल्ली:
मुंबई महारथी ने जयपुर निंजास को 4-3 से हराते हुए सोमवार को प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के लीग मुकाबले में जीत दर्ज की। यहां के. डी. जाधव स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट के लीग मैच के अपने पहले मुकाबले में मुंबई के लिए खेल रहे ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता जाब्रायिल हसानोव ने जयपुर के जैकब मकाराश्विली को 3-1 से हरा दिया।
दूसरा मुकाबला जयपुर की रितु फोगाट और और मुंबई की कैरोलीना कैस्टिलो हिडाल्गो के बीच हुई। लीग के इस सीजन में सबसे महंगी खिलाड़ी रितु ने दो दांव लगाते हुए हिडाल्गो को 4-1 से हरा दिया और अपनी टीम जयपुर को 1-1 से बराबरी पर ला खड़ा किया।
तीसरा मुकाबला सोमवार का सबसे रोमांचक मैच रहा। जयपुर के राहुल मान और मुंबई के विकास कुमार के बीच बेहद कांटे का रहा यह मुकाबला 6-6 के स्कोर से बराबरी पर छूटा। विकास को तकनीकी आधार पर विजेता घोषित किया गया। जिसके बाद मुंबई के पास 2-1 की लीड हासिल हो गई।
अगला मैच महिलाओं के 53 किलोग्राम भारवर्ग में हुआ। जयपुर की बेट्जाबेथ आर्गुएलो और मुंबई की ललिता शहरावत के बीच जोरदार टक्कर हुई। राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीत चुकीं ललिता ने अर्गुएलो को कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिरी मिनट में आर्गुएलो अहम अंक लेते हुए 5-2 से जीत हासिल करने में सफल रहीं।
मुंबई अब तक 3-1 की बढ़त हासिल कर चुका था। मुंबई ने पुरुषों के 57 किलोग्राम भारवर्ग में हुआ अगला मुकाबला भी जीतते हुए स्कोर 4-1 कर लिया। मुंबई के राहुल अवारे ने जयपुर के उत्कर्ष काले को 9-6 से पटखनी दी।
यह भी पढें- प्रो रेस्लिंग लीग-2 : जयपुर निंजास ने पंजाब रॉयल्स को दी 5-2 से पटखनी
इसके बाद मुंबई की सबसे बड़ी दावेदार ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता एरिका वेब चोटिल होने के बावजूद मैट पर उतरीं। स्कोर 3-2 से फ्रैंसन के पक्ष में था, लेकिन विन बाई फॉल के आधार पर वेब को विजेता घोषित किया गया।
जयपुर के लिए एलिज्बार ओडिकाद्जे ने आखिरी मुकाबले में मुंबई के पाव्लो ओलिनिक को 3-2 से हराकर अपनी टीम को सांत्वना जीत दिलाई, लेकिन मुंबई 4-3 से मैच अपने नाम करते हुए अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा