पर्वतारोही उली स्टेक की माऊंट एवरेस्ट पर चढ़ने के दौरान हुई मौत
उली स्टेक को स्विस मशीन के रूप में भी जाना जाता है। वह इससे पहले एवरेस्ट पर बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के चढ़ने में कामयाब हुए थे। स्टेक इस बार एक नए रास्ते से एवरेस्ट पर चढ़ने की कोशिश रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ।
नई दिल्ली:
विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माऊंट एवरेस्ट की चढ़ाई की तैयारियों के दौरान नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में स्विट्जरलैंड के जाने-माने पर्वतारोही उली स्टेक की मौत हो गई। वह इससे पहले दो बार साल 2012 और 2015 में भी एवरेस्ट पर चढ़ चुके हैं।
उली स्टेक को स्विस मशीन के रूप में भी जाना जाता है। वह इससे पहले एवरेस्ट पर बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के चढ़ने में कामयाब हुए थे। स्टेक इस बार एक नए रास्ते से एवरेस्ट पर चढ़ने की कोशिश रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ।
और पढ़ेंः IPL 2017 MI Vs RCB:मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच वानखेड़े स्टेडियम में होगा मैच
रविवार को जब उनकी मौत हुई तो वो अकेले चढ़ाई कर रहे थे। माना जा रहा है कि उनके अधिक ठंड के कारण उनके पार्टनर उनके साथ नहीं थे। स्टैक वेस्ट रिज की ओर से पर्वत पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इस रास्ते को सफल चढ़ाई की बजाय मौतों के लिए जाना जाता है।
एवरेस्ट के नज़दीक माउंट नपसे के पास उनका शव कुछ अन्य पर्वतारोहियों ने देखा। स्टेक के पार्थिव शरीर को एवरेस्ट से निकालकर हेलिकॉप्टर की मदद से काठमांडू लाया गया।
40 वर्षीय पर्वतारोही उली स्टेक की एवरेस्ट क्षेत्र के कम ऊंचाई वाले छोटे शिखर माऊंट नुप्त्से से फिसलने से मौत हो गई। स्टेक वेस्ट रिज मार्ग के जरिए एवरेस्ट पर चढ़ने की तैयारी में थे। वह मई में विश्व की चौथी सबसे ऊंची चोटी लाओत्से तक चढ़ाई करने वाले थे जिसकी उंचाई 8,516 मीटर (समुद्र तल से 27,940 फीट ऊपर) है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी