महिला हॉकी : भारतीय टीम का विजय रथ जारी, दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराया
भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण कोरियाई दौरे पर अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखते हुए मंगलवार को खेले गए दूसरे मैच में 3-2 से जीत हासिल की है।
नई दिल्ली:
भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण कोरियाई दौरे पर अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखते हुए मंगलवार को खेले गए दूसरे मैच में 3-2 से जीत हासिल की है। इस मैच में मिली जीत की बदौलत भारतीय टीम ने पांच मैचों की इस सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है।
भारतीय टीम ने इस मैच की अच्छी शुरुआत की। पूनम रानी ने छठे मिनट में ही फील्ड गोल कर टीम को कोरिया के खिलाफ 1-0 की बढ़त दी।
इसके बाद, पहले क्वार्टर में कोरिया ने भी अच्छा खेल दिखाया और 10वें मिनट में कोरिया ने युरिम ली की ओर से पेनाल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल के दम पर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।
दूसरे क्वार्टर में काफी समय तक दोनों टीमें गोल के लिए संघर्ष करती रहीं। हालांकि, 27वें मिनट में कप्तान रानी ने गोल दागकर भारतीय टीम को 2-1 की बढ़त दी।
और पढ़ें: महिला हॉकी : भारत ने दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराया
कोरिया ने तीसरे क्वार्टर की शुरुआत के बाद अगले ही मिनट में जुनगियोन सियो के फील्ड गोल से एक बार फिर स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया। इसी समय गुरजीत कौर ने गेंद को अपने पास लिया और सीधा गोल करते हुए भारत को 3-2 की बढ़त दे दी।
इस बढ़त को भारतीय टीम ने अच्छे डिफेंस के साथ चौथे क्वार्टर की समाप्ति तक बनाए रखा और अंत में 3-2 से जीत हासिल की।
यह भी पढ़ें: विश्व कप क्वालीफायर : आयरलैंड ने जीत के साथ किया आगाज
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग